{"_id":"5a679d834f1c1ba0268b6193","slug":"171516739971-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलों से व्यक्ति में बढ़ृती शारीरिक आरोग्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलों से व्यक्ति में बढ़ृती शारीरिक आरोग्यता
Updated Wed, 24 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेलों से बनता है निरोगी शरीर
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। जिसका उद्घाटन कालेज प्राचार्य ने ध्वजारोहण कर एवं एथलीटों को खेल भावना की शपथ दिलाकर किया। उन्होंने कहा कि खेलों से व्यक्ति में शारीरिक आरोग्यता बढ़ती है तो जीवन स्फूर्तिमय रहता है।
प्राचार्य डा. अवधेश अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास में खेलों का महत्वपूर्ण स्थान है। खेलों से न केवल विद्यार्थियों का शारीरिक विकास होता है, बल्कि वह जीवन में चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने में सक्षम होते हैं। वहीं, वर्तमान समय में तो खिलाड़ी खेलों के माध्यम से पर्याप्त धनार्जन भी कर रहे हैं। मुख्य अतिथि संस्कृत विभागाध्यक्ष डा.ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि भारतीय विद्वान चिरकाल से क्रीड़ा को सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थान देते आए हैं। हाल में हुए ओलम्पिक खेलों में भारत के खिलाड़ियों ने पारम्परिक खेलों निशानेबाजी तथा कुश्ती में पदक जीतकर सभी भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। हमें प्राचीन खेलों के प्रति अपना रूझान विकसित करना चाहिए, तभी हम विश्व में इन खेलों की प्रतिष्ठा को बढ़ाते हुए देश का नाम ऊंचा कर सकेंगे। विशिष्ट अतिथि अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. आशा साहू ने कहा कि खेलों का जीवन में अत्यधिक महत्व है। इससे जहां एक ओर खिलाड़ी में अनुशासन की भावना विकसित होती हैं वहीं दूसरी ओर उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास भी होता है। क्रीड़ाधिकारी डा. अनिल सूर्यवंशी ने कहा कि क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में महत्व जीत का नहीं बल्कि भाग लेने का है। खेल संघर्ष पर विजय पाने की प्रेरणा देता है। इस मौके पर सम्पन्न हुई प्रतियोगिताओं में डिस्क फेंक छात्रा वर्ग में रेशू प्रथम, रिया श्रीवास द्वितीय, भारती तृतीय स्थान पर रही। डिस्कस फेंक छात्र वर्ग धीरेन्द्र कुमार प्रथम, देवेन्द्र सिंह तोमर द्वितीय, प्रेमजीत रघुवंशी तृतीय रहे। भाला फेंक छात्रा वर्ग में रिया प्रथम, प्रतिमा द्वितीय , कुमकुम चैबे तृतीय स्थान पर रही। भाला फेंक छात्र वर्ग में धीरेन्द्र कुमार प्रथम, देवेन्द्र सिंह तोमर द्वितीय, देवेन्द्र परमार तृतीय रहे। लंबी कूद छात्रा वर्ग में राखी राजा प्रथम, प्रियंका देवी द्वितीय, सुशमा यादव तृतीय रही। छात्र वर्ग में देवेन्द्र कुमार प्रथम, कृष्ण कुमार द्वितीय, नरेन्द्र शुक्ला तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर छात्रा वर्ग में राखी राजा प्रथम, सोनम राजपूत द्वितीय, स्वाती रजक तृतीय रहीं। छात्र वर्ग में शुभम सोनी प्रथम, सोनू परमार द्वितीय, करतार सिंह तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में कृश्ण कुमार प्रथम, राजकुमार द्वितीय, षिवम सोनी तृतीय रहे। सुई धागा रेस में प्रिंयका देवी प्रथम, भारती द्वितीय, प्राची जैन तृतीय स्थान पर रही। 800 मीटर छात्रा वर्ग में सोनम राजपूत प्रथम, स्वाती रजक द्वितीय, प्रियंका तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर डा. हरीश चन्द्र दीक्षित, डा. सुभाष जैन, डा1 संजीव शर्मा, डा. सुधाकर उपाध्याय, डा. रामकुमार रिछारिया, डा.दीपक पाठक आदि उपस्थित रहे। संचालन डा. सुधाकर उपाध्याय ने किया।