{"_id":"5a6643944f1c1b72268b5dd8","slug":"171516651412-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक विधायक निधि से होगा विद्यालयों का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक विधायक निधि से होगा विद्यालयों का विकास
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नातक विधायक निधि से होगा विद्यालयों का विकास
ललितपुर। स्नातक क्षेत्र के विधायक द्वारा शिक्षण संस्थाओं के विकास के लिए विधायक निधि अवमुक्त की है, ताकि विद्यालयों में छात्र सुविधा से संबंधित विकास कार्य हो सके और विद्यार्थियों को परेशान न होना पड़े।
विधायक प्रतिनिधि एडवोकेट रविनारायण चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि इलाहाबाद-झांसी-ललितपुर खंड के स्नातक क्षेत्र से विधायक यज्ञदत्त शर्मा द्वारा जिले के शिक्षण संस्थाओं के विकास के लिए अपनी विधायक निधि से विद्यालयों के विकास के लिए अवमुक्त की गई है। जिसमें प्रमुख रुप से शहर के मुहल्ला आजादपुरा स्थित रानी अवंतीबाई लोधी विद्या मंदिर, कस्बा जाखलौन स्थित सरस्वती शिक्षा निकेतन, नाराहट स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज और महरौनी एवं खिरिया लटकनजू की शिक्षण संस्थाओं के विकास के लिए एक-एक लाख रुपए विधायक निधि से उपलब्ध कराया गया है। इसके संबंध में विद्यालय प्रबंधकों को सूचित भी करा दिया गया है एवं मुख्य विकास अधिकारी को विधायक द्वारा पत्र लिखकर शीघ्र ही धनराशि उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया। वहीं स्नातक विधायक द्वारा कचहरी प्रांगण में स्वच्छता मिशन के अंतर्गत सुलभ शौचालय के लिए धनराशि निर्गत की गई। विधायक कोटे के अंतर्गत लगने वाले हैंडपंपों की सूची भी चयनित कर मुख्य विकास अधिकारी को भेज दी गई है एवं इस वर्ष के विधायक कोटे के अंतर्गत लगने वाले हैंडपंप के स्थान का चयन के लिए प्रक्रिया भी अमल में लाई गई।