{"_id":"5a26f8dc4f1c1bd9798c0eff","slug":"171512503516-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशाल जुलूस कर निकाल कर किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशाल जुलूस कर निकाल कर किया धरना प्रदर्शन
Updated Wed, 06 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशाल जुलूस कर निकाल कर किया धरना-प्रदर्शन
ललितपुर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने मंगलवार को प्रमुख मांगों को लेकर मशाल जुलूस निकाल कर धरना-प्रदर्शन किया। इसमें उन्होंने बताया कि मांगों को पूरा न होने तक यह धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। विगत 45 दिन बीतने पर भी किसी ने कोई आश्वासन नहीं दिया गया। इसको लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। संघ की जिलाध्यक्ष प्रतिभा कौशिक ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मचारियों को वेतन से घर को चलाना मुश्किल हो गया है। संघ के कर्मचारी अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं दे पा रहे हैं। साथ ही आंगनबाड़ी कर्मचारियों को केंद्र के कार्यों के अलावा भी कार्य दिए जाते हैं। जिसे कर्मचारी पूरी पारदर्शिता के साथ करतीं है। इसके बावजूद सरकार द्वारा मानदेय की वृद्धि को लेकर कोई लिखित आश्वासन नहीं दिया जा रहा है। धरना-प्रदर्शन में आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान जिला संरक्षक रविंद्र कुमार रावत, रज्जूराजा बुंदेला, सीमा कौशिक, राधा देवी रावत, रमा दुबे, विमला देवी, आभा शर्मा, विमला जैन, मक्खन, सुमन, मीरा सेन, किशोरी, रामलली, धनकुवंर, ममता, गीता, सुनीता, सरस्वती, सीमा वर्मा, आशादेवी, सुधा देवी मौजूद रही।