फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   झमाझम बारिश से उमस से मिली राहत

झमाझम बारिश से उमस से मिली राहत

Mon, 11 Sep 2017 01:39 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश से उमस से मिली राहत
झमाझम बारिश से उमस से मिली राहत
विज्ञापन

ललितपुर।
शहर में रविवार को तेज व झमाझम बारिश से जहां उमस से लोगों को राहत मिली, वहीं मौसम खुशनुमा होने से थोड़ी देर की परेशानी भी लोगों के लिए मौज मस्ती लेकर आई और गर्मी का पारा भी गिर गया। हालांकि कई जगह आकाशीय बिजली भी गिरने की सूचना मिली, जो उन लोगों के लिए आफत की बारिश साबित हुई।

झमाझम बारिश से रविवार को शहरवासियों को उमस से राहत मिल गई। मौसम के करवट लेने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। पिछले कुछ दिनों से शहरवासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। आसमान में बादल उमड़-घुमड़ जरूर रहे थे, लेकिन बारिश नहीं हो रही थी , जिसके चलते तेज गरमी के साथ उमस भी बढ़ती जा रही थी। लोग हर रोज ईश्वर से बारिश होने की प्रार्थनाएं करते, लेकिन एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी बारिश नहीं होने से किसान भी आगामी रबी की फसल के प्रति अभी से चिंतित नजर आने लगे हैं। जबकि खरीफ की फसल को कई क्षेत्रों में किसानों द्वारा काट लिया गया है, जबकि बहुत से स्थानों पर अब भी फसल नहीं काटी जा सकी है और कई किसानों द्वारा खरीफ की फसल कटने के बाद थ्रेसिंग के लिए खुले खेतों में पड़ी हुई है। ऐसे में जिन किसानों की फसल खेतों में खुले में पड़ी हुई है, उन किसानों को फसल गीली हो जाने से नुकसान की आशंका भी है। हालांकि पानी बहुत अधिक नहीं गिरने से किसानों ने राहत की सांस ली है। लेकिन अब एक पखवाड़ा बाद सही रविवार को आधा घंटा की झमाझम बारिश से मौसम जरूर खुशनुमा हो गया और लोगों ने इसका खूब आनंद भी लिया। दोपहर में आसमान में काले घने बादल छा गए और देखते ही देखते दोपहर करीब दो बजे से शुरू हुई हल्की बारिश एकाएक तेज बारिश में बदल गई। हालांकि बारिश लगभग आधे घंटे में ही बंद भी हो गई, लेकिन इसके बाद भी दिनभर आसमान में बादलों का पहरा रहा। बादल छाए रहने और बारिश होने की वजह से शहरवासियों को भीषण गर्मी से सुकून मिल गया। हालांकि यह थोड़ी देर की बारिश कई जगह आफत लेकर भी आई। शहर में कचहरी रोड पर जहां कुछ पेड़ गिर गए, तो वहीं जाखलौन-देवगढ़ रोड, राजघाट रोड और सुरौआ के आगे पाली रोड पर कई जगह पेड़ और पेड़ों की टहनियां भी गिर गई। जबकि कस्बा बार के पास आकाशीय बिजली भी गिरी, जो कुछ लोगों के लिए आफत बनकर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed