{"_id":"59b58f1f4f1c1bb0488b58ea","slug":"171505070879-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्टोरेंट में परोसी जा रही दूषित खाद्य सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेस्टोरेंट में परोसी जा रही दूषित खाद्य सामग्री
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेस्टोरेंट में परोसी जा रही दूषित खाद्य सामग्री
ललितपुर। शहर के रेस्टोरेंट एवं फास्ट फूड की दुकानों पर ग्राहकों को दूषित खाद्य सामग्री परोसी जा रही है। रविवार को ऐसा ही एक मामला उजागर हुआ। सिविल लाइन स्थित जैन फास्ट फूड की दुकान पर एक परिवार पहुंचा, उसने मसाला डोसा की मांग की तो उसे कीड़ायुक्त डोसा परोस दिया गया। रविवार को इसकी पुष्टि हो गई जब शहर में रहने वाले विकास जैन अपने लड़के आदि व सान्या एवं अपने मित्र राहुल श्रोतिय के साथ डोसा खाने शहर में फास्ट फूड की दुकान पर पहुंचे। यहां ग्राहकों को कीड़ा युक्त मसाला डोसा परोस दिया गया। दो निवाले खाते ही डोसे में कीड़ा नजर आया तो विकास ने आपत्ति जताई। ग्राहक की आपत्ति को देख दुकान संचालक बचाव मुद्रा में आ गया और कर्मचारियों को फटकार लगा दी। फास्ट फूड के संचालक ने बताया कि बरसात का मौसम होने के कारण कीड़ा डोसे में गिर गया है। ग्राहक के आपत्ति करने पर उसे दूसरा डोसा देने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने खाने से इंकार कर दिया। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमल निवास त्रिपाठी का कहना है कि खाद्य विभाग दूषित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई करता है। जहां से भी कीड़े मिलने की शिकायत विभाग को प्राप्त होती है तो उस पर कार्रवाई की जाती है।