फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ग्राम पंचायत विकास योजना का एजेंडा रखा

ग्राम पंचायत विकास योजना का एजेंडा रखा

Sun, 11 Jun 2017 01:39 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत विकास योजना का एजेंडा रखा
ग्राम पंचायत विकास योजना का एजेंडा रखा
विज्ञापन

ललितपुर।
शासन स्तर से गठित जनपदस्तरीय क्रियान्वयन और समन्वय समिति द्वारा ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) से संबंधित तैयारियों को लेकर डीएम महोदय ललितपुर की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक का आयोजन शनिवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में किया गया। समिति के सदस्य सचिव और जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा समिति के सदस्यों के सम्मुख समिति की बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया गया और ग्राम पंचायत विकास योजना के बारे में विस्तार से बताया गया।

बैठक में वर्ष 2016-17 में ग्राम पंचायत के कार्यों के एक्शन साफ्ट फीडिंग की स्थिति, भौतिक और वित्तीय प्रगति तथा फीडिंग में आ रही समस्याओं की समीक्षा डीएम द्वारा की गई और यह निर्देश दिए कि निर्धारित प्रारूप पर फींडिंग का कार्य सॉफ्टवेयर पर कराया जाए। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा बताया गया कि फीडिंग के लिए सहायक विकास अधिकारी पंचायत का दायित्व निर्धारित किया गया है, इन्हीं कार्य दिवसों में ग्राम पंचायत और ग्रामसभा की बैठक के आयोजन की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाये और इस कार्य का प्रभावी पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जनपद में स्थापित किये जा रहे वार रूम अथवा डीपीआरओ कार्यालय से किया जाये। जनपदों में ग्राम पंचायत द्वारा लिये गये कार्यो की वर्क आईडी के सापेक्ष तकनीकी एवं प्रशासनिक अनुमोदन की गैप एनालासिस कर समस्याओं का प्रभावी हल निकाला जाये। वर्ष 2015-16 एवं 2016-17 में ग्राम पंचायतों में कार्यों का वित्तीय लेखा-जोखा प्रिया साफ्टवेयर पर फीड कराने एवं वार्षिक पुस्तिका बंदी के विवरण की समीक्षा की दौरान बताया गया कि यह कार्य पूर्व में ही पूर्ण कर लिया गया है। 14 वें वित्त आयोग के अंतर्गत तकनीकी एवं प्रशासनिक मद की धनराशि उपभोग के संबंध में भी जिलाधिकारी ने डीपीआरओ से पूछा तथा यह भी निर्देश दिये कि प्रशासनिक मद में उपलब्ध कराई गई धनराशि का पूर्ण पारदर्शिता एव शुचिता के साथ व्यय किया जाये। उन्होंने यह भी कहा कि पयर्वेक्षणीय अधिकारी ग्रामों के भ्रमण के दौरान व्यय की गई, धनराशि का भौतिक रूप से सत्यापन भी करें। मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण कुमार लक्ष्कार ने जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा कि वह 14वें वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों पर आवंटित धनराशि से प्राथमिक औरं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शौचालयों की मरम्मत एवं रख-रखाव के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रो के शौचालयों की मरम्मत। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रताप सिंह, परियोजना निदेशक डीआारडीए सुरेश चंद्र मिश्र, उप निदेशक कृषि हंसराज, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जीवन दत्त, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पीयूष चंद्र राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता एवं जिला पंचायत राज अधिकारी ब्रह्म दुबे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed