फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   विश्व मलेरिया दिवस पर 1017 मरीजों का किया गया परीक्षण

विश्व मलेरिया दिवस पर 1017 मरीजों का किया गया परीक्षण

Fri, 26 Apr 2019 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
विश्व मलेरिया दिवस पर 1017 मरीजों का किया गया परीक्षण
1017 मरीजों की मलेरिया जांच
विज्ञापन

ललितपुर। विश्व मलेरिया दिवस पर सीएससी व पीएससी पर मलेरिया जांच शिविर लगाए गए। आने वाले मरीजों की स्लाइड से जांच की गई। मलेरिया संदिग्ध पाए जाने पर कार्ड से दोबारा जांच की गई। अन्य मरीजों का भी उपचार किया गया।

सभी सीएससी व पीएससी पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। 1017 मरीजों की मलेरिया जांच की गई। विरधा में 249, मड़ावरा में 120, महरौनी में 131, तालबेहट में 201, जखौरा में 231 व ललितपुर में 85 मरीजों का परीक्षण किया गया। मलेरिया से बचाव की जानकारी दी गई। इस दौरान जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि घरों व आसपास पानी को इकट्ठा न होने दें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। जलभराव है तो केरोसिन का तेल डाल दें। सहायक मलेरिया अधिकारी केएस सिंह यादव ने कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा क्षेत्र में बुखार के मरीजों की स्लाइड बनाई जाएगी, जिससे मलेरिया के मरीजों की जल्द से जल्द पहचान कर उनको उपचार दिया जा सके। नगर पंचायतों व नगर पालिका के सहयोग से गलियों में फॉगिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed