{"_id":"5b982233867a557ea52f266a","slug":"161536696883-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश थमे बीते चौबीस घंटे, फिर भी सड़क पर बह रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश थमे बीते चौबीस घंटे, फिर भी सड़क पर बह रहा पानी
Updated Wed, 12 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश थमे बीते चौबीस घंटे, फिर भी सड़क पर बह रहा पानी
ललितपुर। शहर में बारिश थमने के बाद भी जल भराव और कीचड़ की समस्या विभिन्न वार्डों में बनी हुई है। नगर पालिका परिषद इससे निपटने में नाकाम हो रही है। इलाइट चौराहे के पास जैन मंदिर के इर्दगिर्द बारिश का पानी भरा है। इससे श्रद्धालुओं को आनेजाने में असुविधा में हो रही है। वहीं, स्थानीय लोगों को संक्रामक बीमारियां फैलने की चिंता सताने लगी है। शहर का ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह बिगड़ा हुआ है। बारिश में तो नगर पालिका की कमियां उजागर हो गई। जिन जगहों पर जलभराव की समस्या आई, वहां पालिका कर्मी औपचारिकता करते नजर आए। ऐसा ही हाल एलआईसी आफिस के पीछे का है। यहां जैन मंदिर के इर्दगिर्द खाली प्लाटों में बारिश का पानी भर गया है, जो रिसकर सड़क से होकर बह रहा है। नाली का ढाल सही नहीं होने से भरा पानी तेजी से निकल नहीं पा रहा है। नगर पालिका परिषद के कर्मियों ने सड़क को काटकर नाली बनाई है लेकिन इससे भी समस्या का हल नहीं हो पाया है। श्रद्धालु पानी के बीच में होकर मंदिर पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका बारिश थमने के 24 घंटे बीतने के बाद जल भराव की समस्या का हल नहीं ढूंढ सकी है। ऐसा ही कि यह इकलौती समस्या हो, इस तरह के हालात विभिन्न वार्डों में बने हुए हैं। इस पूरे मामले में पालिका अफसर व सभासद मौन हैं।