{"_id":"5ae62f0a4f1c1b3b0b8b730c","slug":"161525034762-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुम्मेरा तालाब की सफाई को मिला प्रशासनिक सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुम्मेरा तालाब की सफाई को मिला प्रशासनिक सहयोग
Updated Mon, 30 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
सुम्मेरा तालाब की सफाई को मिला प्रशासनिक सहयोग
ललितपुर। ललितपुर जागरूकता अभियान द्वारा चलाए जा रहे सुम्मेरा तालाब की सफाई को अब प्रशासनिक सहयोग भी मिलने लगा है। साप्ताहिक श्रमदान के दौरान कई विभागों से सहयोग की अपील की गई, जिस पर अब तालाब की सफाई के लिए श्रमदान में नगर पालिका अध्यक्ष ने हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया और प्रदूषित जल निकासी के लिए बड़ी मोटरों को स्थापित कर दिया गया है। जलनिकासी के बाद तालाब की खुदाई भी करानी होगी। सदस्य देवेंद्र सेन ने कहा कि पहले पूजा के लिए फूल पत्तियों को बहते जल में प्रवाहित किया जाता था, लेकिन अब मिट्टी की जगह प्लास्टिक ने ले ली है। तो उसे तालाब में फेंका जाता है। संत गंगादास महाराज ने भी यहां यही बात कही। उन्होंने तालाब को हमारी धरोहर कहा और उसे प्रदूषित होने से बचाने का आह्वान किया। समिति के सदस्यों ने जवारों ने बनाई कंपोस्ट खाद को भेंट किया। उन्होंने कहा कि सभी का प्रयास हो कि बारिश से पूर्व तालाब की सफाई हो जाए। इस मौके पर अभियान की अध्यक्षा अर्चना बीके अग्रवाल, अखिलेश कुमार, गोल्डी त्रिवेदी, अमित चौबे, अरविंद सेन, मन नापित, आशीष पंथ, उमेश सेन, रोशन सिंह गुर्जर, देवेंद्र सेन, अनिकेत गिरी, मधुर सोनी, दीपाली साहू, रुपाली साहू, स्नेहा पंथ, रागिनी शर्मा, मणि सोनी, गोलू, सैफ, राहुल, बालकृष्ण उपस्थित रहे।