फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   प्रोत्साहन पुरस्कार का आधार बनेगी भरी गई प्रश्नावलियां

प्रोत्साहन पुरस्कार का आधार बनेगी भरी गई प्रश्नावलियां

Fri, 30 Mar 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
प्रोत्साहन पुरस्कार का आधार बनेगी भरी गई प्रश्नावलियां
प्रोत्साहन पुरस्कार का आधार बनेगी भरी गई प्रश्नावलियां
विज्ञापन

ललितपुर।
प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इसमें चयन के लिए सौ अंकों की प्रश्नावलियां भरवाई जा रही है। ग्राम पंचायतों को यह सब आनलाइन करना है। इसकी अंतिम तिथि 31 मार्च तय की गई है।
ग्राम पंचायतों को बेहतर कार्य करने के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना शामिल है, जिसके तहत जिले की पांच उत्कृष्ट ग्राम पंचायतों का चयन किया जाना है। एक ब्लाक से दो ग्राम पंचायतों से ज्यादा नहीं ली जाएगी। 45 प्रश्नों की 100 अंक वाली हिंदी प्रश्नावलियां हमारी पंचायत साफ्टवेयर पर आनलाइन कर दी गई हैं। इसके आधार ग्राम पंचायतों का स्वमूल्यांकन किया जाएगा। इस पोर्टल पर आनलाइन उपलब्ध प्रश्नावलियों के प्रत्येक अंक के समक्ष अंक आटोजनरेट होंगे। यदि किसी प्रश्न के मसक्ष कोई सूचना/उत्तर नहीं दिया जाता है तो यह मान लिया जाएगा कि उस बिंदू पर पंचायत द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया है। प्रश्नावली में अंकित प्रत्येक प्रश्न के सापेक्ष मार्किंग मापदंड एवं अपलोड किए जाने वाले संबंधित दस्तावेज भी अंकित किया गया है। आनलाइन प्रश्नावलियां आवेदन करने से पूर्व संबंधित ग्राम पंचायत के अध्यक्ष (ग्राम प्रधान) को नमूना प्रश्नावली अवलोकित कराई गई है। जिससे ज्यादा से ज्यादा ग्राम पंचायत इसमें शामिल हो सकें। राज्य परफारमेंस असेसमेंट कमेटी के आदेशानुसार वर्ष 2017-18 में प्रत्येक जनपद से पांच ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किए जाने से पहले दोगुनी ग्राम पंचायतों का स्थलीय सत्यापन किया जाएगा। स्थलीय सत्यापन के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की जाएगी। जिसमें जिले के विकास/कृषि/चिकित्सा/शिक्षा आदि विभागों से संबंधित अधिकारी शामिल किए जाएंगे। सत्यापन में सर्वोत्कृष्ट अंकों वाली ग्राम पंचायतों को अवरोही क्रम में निर्धारित किया जाएगा। जिसमें जनपद परफारमेंस असेसमेंट कमेटी छह ग्राम पंचायतों को राज्य परफारमेंस असेसमेंट कमेटी को अग्रसारित करेगी, जिसमें पांच ग्राम पंचायतों को पुरस्कार के लिए चुना जाएगा।
विज्ञापन


भराई जा रही प्रश्नावलियां
ग्राम पंचायतों को प्रश्नावलियों से संबंधित जानकारी दे दी गई है। इसे 31 मार्च तक आनलाइन भरना है। जिसके उपरांत पुरस्कार के लिए आगे की कार्रवाई पूरी की जाएगी। चयनित ग्राम पंचायत को छह लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रवण कुमार सिंह, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed