फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   पूराकलां सब स्टेशन तैयार, लाइन नहीं बनने से संचालन अटका

पूराकलां सब स्टेशन तैयार, लाइन नहीं बनने से संचालन अटका

Tue, 27 Feb 2018 02:05 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
पूराकलां सब स्टेशन तैयार, लाइन नहीं बनने से संचालन अटका
एक साल में भी तैयार नहीं हो सकी हाइटेंशन लाइन
विज्ञापन

ललितपुर। तालबेहट विद्युुत उपखंड अंतर्गत ग्राम पूराकलां क्षेत्र में विद्युत समस्या के निदान के लिए 33 केवी सब स्टेशन का निर्माण किया गया है, इसका सिविल वर्क पूरा होने के बाद भी हाइटेंशन लाइन नहीं बनने से इसका संचालन एक वर्ष से अटका हुआ है। इस लाइन को बिछाने में एनएचए की स्वीकृति न मिलना भी अड़ंगा बना हुआ है।
तालबेहट विद्युत सब स्टेशन अंतर्गत दो फीडर तालबेहट एक और तालबेहट दो नंबर फीडर से टाउन क्षेत्र को बिजली आपूर्ति की जाती है। ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत सब स्टेशन में स्थापित शहजाद, बिजरौठा, वनगुंवा और पूराकलां फीडर से करीब ढाई गांव को बिजली पहुंचाई जाती है। पूराकलां क्षेत्र में करीब सौ गांव को 50 किलोमीटर लंबी लाइन से विद्युत आपूर्ति होती है, जिससे इस फीडर पर सबसे ज्यादा ओवरलोड होने के कारण हमेशा ही लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। जबकि गर्मियों के सीजन में तो समस्या और भी ज्यादा हो जाती है। इसके चलते शासन द्वारा राजीवगांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत पूराकलां में एक 33 केवी विद्युत सब स्टेशन का निर्माण ईस्ट इंडिया उद्योग कंपनी गाजियाबाद द्वारा कराया गया। इसके सिविल वर्क के साथ ही इसमें यार्ड में पांच एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर, ब्रेकर, तीन फीडरों के लिए इनकमिंग सहित आउट गोइंग मशीन आदि विभिन्न उपकरण लगाकर सब स्टेशन का सिविल वर्क व मशीनरी वर्क पूरी तरह से एक वर्ष पूर्व ही तैयार कर लिया गया था। लेकिन बांसी सब स्टेशन से पूराकलां तक करीब 39 किलोमीटर लंबी लाइन बिछाने का कार्य सेकंडरी वर्क्स झांसी द्वारा कराया जा रहा है, जिसके तहत अब तक करीब 30 किलोमीटर लंबी लाइन बिछाई जा चुकी है, जबकि बाकी लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। पूराकलां सब स्टेशन तैयार हुए एक वर्ष बीत जाने के बाद भी हाइटेंशन लाइन का कार्य पूरा नहीं हो सकने के कारण इस क्षेत्र में बिजली ओवरलोड, कम वोल्टेज, फाल्ट होने, मैंटीनेंस का कार्य आदि की समस्या जस की तब बनी हुई है। वहीं सेकंडरी वर्क्स को तेरई फाटक के पास लाइन बिछाने के लिए विभाग को एनएचए की मंजूरी अब तक नहीं मिल सकी है। जिसके चलते इस लाइन के बिछाने में अभी कुछ महीनों का समय और भी लग सकता है और पूराकलां सब स्टेशन का बिजली के लिए क्षेत्रवासियों के लिए फिलहाल अभी इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

-
इनका कहना है-
पूराकलां सब स्टेशन के लिए बांसी से 11 केवी लाइन बिछाई जा रही है। लगभग 30 किलोमीटर लाइन का कार्य हो गया है, बाकी कार्य जारी है। तेरई फाटक के पास लाइन बिछाने में एनएचए की मंजूरी के लिए जिलाधिकारी व मंडलायुक्त स्तर से पत्राचार किया गया है। अनुमति मिलने पर शीघ्र कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरविंद कुमार गौतम, एसडीओ सेकेंड्री वर्क्स
-इनका कहना है-
पूराकलां सब स्टेशन का सिविल कार्य एक वर्ष पहले पूरा कर दिया गया है। सिविल वर्क व सब स्टेशन में ट्रांसफार्मर, फीडर की मशीनों की स्थापना की जा चुकी है। विद्युत लाइन बिछाने का कार्य सेकेंड्री वर्क्स द्वारा कराया जा रहा है।
श्यामसुंदर अग्रवाल, प्रोजेक्ट मैनेजर, ईस्ट इंडिया उद्योग लिमिटेड, गाजियाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed