फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   16 criminals were banished from the district

Lalitpur News: 16 अपराधियों को किया गया जिला बदर

Thu, 17 Jul 2025 12:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
16 criminals were banished from the district
ललितपुर। आपराधिक वारदात कर समाज में भय फैलाने वाले 16 अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई की गई है। इन अपराधियों के खिलाफ विभिन्न थाना-कोतवाली में मुकदमे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

समाज में आतंक पैदा कर आपराधिक वारदातें करने वाले 16 अपराधियों की सूची बनाकर इनको जिला बदर करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट अक्षय त्रिपाठी के समक्ष प्रेषित की गई थी। जिला मजिस्ट्रेट ने शैलेंद्र राजा निवासी ग्राम धनगौल को चार माह के लिए जिला बदर किया गया है। रविशंकर उर्फ गोटीराम निवासी ग्राम किसरदा हाल निवासी कस्बा व मड़ावरा, जितेंद्र निवासी ग्राम हंसारकलां थाना पूराकलां, इंद्रेश निवासी कस्बा बानपुर, डब्बू उर्फ रौशन परिहार निवासी ग्राम बछलापुर को तीन-तीन माह के लिए जिला बदर किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, खेमचंद्र, नरेंद्र उर्फ निरन राजपूत, रविंद्र निवासी ग्राम मैलार को दो-दो माह के लिए जिला बदर किया गया है। वहीं, खिल्लू उर्फ खिलावन अहिरवार निवासी ग्राम पचौड़ा, आनंद निवासी ग्राम कुंआघोषी, पवन यादव, योगेश यादव निवासी खिरियामिश्र, मूलचंद्र ढीमर निवासी ग्राम विजयपुरा, रोहित यादव निवासी ग्राम गेवरा, अर्जुन उर्फ टेढ़ी निवासी मोहल्ला रामनगर, इकन उर्फ इकरार खान निवासी ग्राम उत्तमधाना को दो-दो माह के लिए जिला बदर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed