{"_id":"606628ba8ebc3ec8967e0e3a","slug":"1562-covid-vaccination-lalitpur-news-jhs1922104152","type":"story","status":"publish","title_hn":"1562 व्यक्तियों ने लगवाया कोविड वैक्सीन का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1562 व्यक्तियों ने लगवाया कोविड वैक्सीन का टीका
विज्ञापन
कोविड वैक्सीन का पहला टीका लगवाते वासुदेव पाटकार
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। बृहस्पतिवार को जिले में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए वैक्सीनेशन की शुरूआत की गई। इसमें 1010 व्यक्तियों ने स्वास्थ्य इकाइयों पर पहुंचकर कोविड वैैक्सीन का टीकाकरण कराया। वहीं, 528 वृद्घजनों ने भी कोविड वैक्सीन लगवाई। इसके अलावा 24 हैल्थ केयर वर्करों ने भी कोविड वैक्सीन लगवाई। इस तरह कुल 1562 टीका लगाए गए।
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए लगातार वैक्सीनेशन किया जा रहा है। अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है, इसके लिए अब 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को भी वैक्सीन लगने की शुरूआत हो गई है। बृहस्पतिवार को शासन के निर्देश पर 31 स्वास्थ्य इकाइयों पर 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें जिला अस्पताल पुरुष में 45 वर्ष से अधिक उम्र के 238 लोगों को व 68 वृद्घजनों को वैक्सीन लगाई गई। इसी प्रकार जिला महिला अस्पताल में 45 वर्ष से अधिक उम्र के 76 लाभार्थियों को व 15 वृद्घाओं को पहला टीकाकरण किया गया। इसके अलावा जनपद के सभी ब्लाक स्तर पर स्थित सीएचसी, पीएचसी पर 45 वर्ष से अधिक उम्र के 696 लाभार्थी व 405 वृद्घजनों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। वहीं, 40 वृद्घजनों को दूसरा डोज दिया गया। इसके अलावा 24 हैल्थ केयर वर्करों को टीकाकरण किया गया। इस तरह कुल 1562 वैक्सीन के डोज लगाए गए।
----
बृहस्पतिवार को 45 वर्ष से अधिक उम्र के 1010 लाभार्थियों समेत 1562 लोगों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया गया।
- डा. हुसैन खान
नोडल अधिकारी
कोविड टीकाकरण