फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   अब वाहन के चालान की सूचना मिलेगी मोबाइल पर

अब वाहन के चालान की सूचना मिलेगी मोबाइल पर

Tue, 18 Jun 2019 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
अब वाहन के चालान की सूचना मिलेगी मोबाइल पर
वाहन के चालान की सूचना मिलेगी मोबाइल पर
विज्ञापन

ललितपुर। अब परिवहन विभाग द्वारा वाहनों के चालान होने की सूचना मोबाइल नंबर के माध्यम से वाहन स्वामी को दी जाएगी। इसके लिए परिवहन विभाग द्वारा लगातार वाहन स्वामियों के रजिस्ट्रेशन के साथ मोबाइल नंबर दर्ज कराए जा रहे हैं।
शासन द्वारा परिवहन विभाग में पारदर्शिता लाने के लिए अधिकांश कार्यों को ऑनलाइन किया जा रहा है। जहां विभाग में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए ऑनलाइन सुविधा दी गई है, वहीं वाहनों की फिटनेस के लिए भी ऑनलाइन व्यवस्था को भी पिछले महीनों में लागू किया गया है। इसके साथ ही विभाग ने एक और नीति लागू कर दी है, जिसमें वाहन स्वामी को विभाग में अपना मोबाइल नंबर अंकित कराना होगा, ताकि वाहनों के ट्रांसफर में हो रही धोखाधड़ी को रोका जा सके। साथ ही वाहन के ट्रांसफर होने की सूचना वाहन स्वामी को एसएमएस पर भेज जा सके।
विज्ञापन

नंबर बदलने पर वाहन स्वामी के मोबाइल नंबर ऑनलाइन अपडेट करने की सुविधा उपलब्ध है। इससे वाहन स्वामी को टैक्स बकाया, फिटनेस समाप्त होने की सूचना एसएमएस अलर्ट से दी जाएगी। इसके लिए वाहन स्वामी का मोबाइल नंबर दर्ज होना आवश्यक है। एक नई व्यवस्था को भी लागू किया गया है, जिससे अब वाहनों के चालान होने की जानकारी भी मोबाइल पर संदेश के माध्यम से भेजी जाएगी। इसके लिए वाहन स्वामी को अपना मान्य नंबर विभाग में अंकित कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन स्वामियों के मोबाइल नंबर लगातार विभाग में अंकित किए जा रहे हैं। जो मोबाइल नंबर वैध होते हैं, उन पर वाहनों से संबंधित सूचनाएं विभाग द्वारा संदेश के माध्यम से भेजी जा रहीं है।
- सत्येंद्र कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed