फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   मरीजों को नहीं भटकना पड़ेगा खाली हाथ

मरीजों को नहीं भटकना पड़ेगा खाली हाथ

Mon, 17 Jun 2019 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
मरीजों को नहीं भटकना पड़ेगा खाली हाथ
मरीजों को नहीं भटकना पड़ेगा खाली हाथ
विज्ञापन

ललितपुर। जिला महिला अस्पताल में आने वाली महिला मरीजों को अब बिना दवाइयों के वापस नहीं जाना पड़ेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह ने अपने स्टोर से कैल्शियम और आयरन की दवाइयां उपलब्ध करा दीं हैं।

‘अमर उजाला’ ने 16 मई को पेज नंबर पांच पर ‘महिला अस्पताल में आयरन कैल्शियम की दवाएं नहीं’ खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसे संज्ञान में लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह ने रविवार को जिला महिला अस्पताल में कैल्शियम व आयरन की दवाइयां सीएमओ कार्यालय के स्टोर से उपलब्ध करा दीं है। जिला मुख्यालय पर स्थित जिला महिला अस्पताल प्रमुख अस्पतालों में से एक है। यहां पर सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के अलावा शहर क्षेत्र की एक हजार महिला मरीज रोज उपचार कराने के लिए आतीं हैं। इसके साथ ही 30 से 35 महिलाएं प्रसव कराने के लिए रोज आती हैं। इनमें अधिकांश महिलाएं गर्भवती होती हैं, जो जांच के लिए अस्पताल में आतीं है। जिन्हें चिकित्सक जांच के बाद कैल्शियम व आयरन की दवाइयां लेने की सलाह देते हैं। लेकिन, बीते दस दिनों से महिला अस्पताल में कैल्शियम व आयरन की दवाइयां उपलब्ध नहीं थीं। ऐसे में महिलाओं को मजबूर होकर बाहर दवाइयां लेने के लिए भटकना पड़ रहा था। कुछ मेडिकल स्टोर संचालक अधिक पैसों की लालच में साथ में अन्य दवाइयां भी दे रहे थे। खबर को संज्ञान में लेते हुए रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्टोर से दवाइयां उपलब्ध करा दीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed