{"_id":"5d01512dbdec22071c2e1a67","slug":"15603673969-lalitpur-news117","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशी से लौटे बंदी की हालत बिगड़ी, बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेशी से लौटे बंदी की हालत बिगड़ी, बेहोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेशी से लौटे बंदी की हालत बिगड़ी, बेेहोश
ललितपुर। बुधवार को न्यायालय में पेशी से जिला जेल में लौटे एक बंदी की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां वह ठीक है।
जिला कारागार से न्यायालय में पेशी पर जाने वाले बंदियों को न्यायालय परिसर में स्थित बंदी गृह में रखा जाता है और फिर पेेशी के बाद बंदियों को सुरक्षा के साथ वापस जिला कारागार भेजा जाता है। बुधवार को भी बंदियों को जिला न्यायालय में पेशी पर ले जाया गया और पेशी के बाद जिला कारागार वापस भेजा गया, लेकिन जिला कारागार में प्रवेश के दौरान एक बंदी हरिया (30) पुत्र सुखलाल की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। जेल चिकित्सक की निगरानी में बंदी को सुरक्षा के साथ जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया, जहां उसका इलाज कराया गया। जेल अधीक्षक वीके मिश्रा ने बताया इस भीषण गर्मी में सफोकेशन होने से बंदी की हालत बिगड़ गई थी। इस पर उसे जेल चिकित्सक की देखरेख में जिला अस्पताल भेजा गया और अब वह ठीक है।