फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   नगर पालिका बोर्ड बैठक से पहले असंतुष्ट सभासद हो रहे लामबंद

नगर पालिका बोर्ड बैठक से पहले असंतुष्ट सभासद हो रहे लामबंद

Thu, 13 Jun 2019 12:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड बैठक से पहले असंतुष्ट सभासद हो रहे लामबंद
बोर्ड बैठक से पहले असंतुष्ट सभासद हो रहे लामबंद
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक से पहले असंतुष्ट सभासद अपनी नाराजगी प्रकट कर सकते हैं। उन्होंने रणनीति बनानी आरंभ कर दी है। उनका आरोप है कि पालिकाध्यक्ष द्वारा मनमाने तरीके से कार्य कराए जा रहे हैं। पालिका के कार्यों में पारदर्शिता नजर नहीं आ पा रही है।
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता समाप्त होने के बाद नगर पालिका परिषद की पहली बोर्ड बैठक होनी है। 14 जून को सुबह 11 बजे से होने वाली बैठक में कई प्रस्तावों को शामिल किया गया है। इसमें एक प्रस्ताव में बताया गया कि वर्ष 2015-16 में सुम्मेरा तालाब पर सुंदरीकरण का कार्य यूपीसीएल बांदा इकाई द्वारा किया जा रहा था। इस कारण जल कुंभी व चोई निकालने के बदले मुरार का ठेका नहीं हो पाया था। वर्तमान में नीलामी प्रक्रिया कराए जाने के लिए स्वीकृति मांगी गई है।
विज्ञापन

आउटसोर्सिंग के आधार पर निर्माण विभाग ने छह बेलदार अकुशल, एक एबीईएल आपरेटर, एक ट्रैक्टर ड्राईवर, दस कंप्यूटर आपरेटर, पांच परिसेवक, दस चौकीदार, नगर पालिका बालिका इंटर कालेज में पंद्रह शिक्षिकाएं, चार अकुशल परिचारिकाएं, एक कंप्यूटर आपरेटर, पीएन इंटर कालेज में दस शिक्षक, तीन अकुशल परिसेवक, एक कुशल कंप्यूटर आपरेटर, शमशान घाटों पर पेड़ पौधों के रखरखाव के लिए पांच चौकीदार, शौचालय की देखरेख के लिए दो चौकीदार, एक ड्राईवर, एक अतिरिक्त कंप्यूटर आपरेटर, एक सुपरवाइजर, मार्ग प्रकाश व्यवस्था के अनुरक्षण के लिए 11 सीढ़ी चालक, तीन अर्द्ध कुशल लाइनमैन, एक मशीन आपरेटर, एक जनरेटर आपरेटर, नगर की सफाई के लिए 154 सफाई कर्मचारी, नाला गैंग में छब्बीस सफाई मजदूर, रात्रिकालीन सफाई के लिए बीस सफाई मजदूरों को रखने का भी प्रस्ताव है, लेकिन यह सब बोर्ड बैठक में पास होने के बाद ही धरातल पर उतरेंगे। असंतुष्ट सभासदों को आउटसोर्सिंग पर कर्मचारियों की तैनाती खल रही है। उनका आरोप है कि जानबूझकर आउटसोर्सिग का ठेका समय से नहीं कराया गया है। असंतुष्ट सभासद बोर्ड बैठक से पहले अध्यक्ष द्वारा बरती मनमानियों का खुलासा करने का मन बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहलेे भी सभासद कर चुके विरोध
नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक का पूर्व में तीन सभासदों ने वार्ड में अपेक्षित काम नहीं कराने को लेकर बहिष्कार कर दिया था। हालांकि, बाद में अध्यक्ष रजनी साहू ने उन्हें अपने पाले में कर लिया। अब उनकी गिनती अध्यक्ष के खेमे में होती है।

पालिका को मनमाने तरीके से चलाया जा रहा है। इसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से की जाएगी, साथ ही इस मामले को जनता के बीच में लाएंगे।
- भारत भूषण चौरसिया
सभासद, वार्ड नंबर 9, सिविल लाइन प्रथम


जो व्यक्ति बजट बैठक का विरोध कर सकता है। वह शहर व जनता का कैसे हितैषी हो सकता है? कुछ सभासद हैं, जो शुरू से ही विरोध का रास्ता अपनाए हुए हैं। जनहित के कार्यो को बोर्ड की प्रत्याशा में कराना गलत नहीं है।
- रजनी साहू
अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed