फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   टैंकर आते ही पानी के लिए टूट पड़ते मोहल्लेवासी

टैंकर आते ही पानी के लिए टूट पड़ते मोहल्लेवासी

Thu, 13 Jun 2019 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
टैंकर आते ही पानी के लिए टूट पड़ते मोहल्लेवासी
टैंकर आते ही पानी के लिए टूट पड़ते मोहल्लेवासी
विज्ञापन

ललितपुर। मोहल्ला नेहरू नगर के लोगों को पेयजल की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। मोहल्ले में भेजे जा रहे टैंकर सभी की प्यास बुझाने में नाकाम हो रहे हैं। पानी की किल्लत के कारण जैसे ही मोहल्ले में टैंकर आता है, मोहल्लेवासी पानी भरने के लिए टूट पड़ते हैं। इस कारण टैंकर 10 से 15 मिनट में खाली हो जाते हैं। शहर के विभिन्न मोहल्लों में पेयजल की समस्या सिर चढ़कर बोल रही है। मोहल्ला नेहरू नगर में तमाम हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। वहीं, पाइप लाइन आपूर्ति भी आए दिन दगा दे जाती है। मंगलवार को पाइप लाइन जलापूर्ति बाधित रही। जो मोहल्लेे में पानी के टैंकर भेजे जाते हैं, उनसे भी पेयजल जुटाना आसान काम नहीं है। जैसे ही मोहल्ले में टैंकर खड़ा होता है, वैसे ही टैंकर पर पानी लेने के लिए लोग टूट पड़ते हैं। देखते ही देखते ही 10 से 15 मिनट में टैंकर खाली हो जाता है। ऐसे में कई लोग पानी की कतार में खड़े के खड़े रह जाते हैं। कई लोग टैंकर से पानी जुटाने के लिए हाथ ठेला, साइकिल व टैक्सी लेकर पहुंचते हैं। जिस समय टैंकर की आपूर्ति होती है, उस समय नजारा देखते ही बनता है।
उधर, वार्ड बारह आजादपुरा के लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर पेयजल की आपूर्ति को व्यवस्थित करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि वार्ड नंबर 12 आजादपुरा के लोग गोविंद सागर बांध में पर्याप्त पानी होने के बाद भी पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। इसमें विभागीय अधिकारियों की लापरवाही उजागर हो रही है। लोगों को रात्रि में जागकर नल आने का इंतजार करना पड़ता है। गुरुनानक धर्मशाला के आगे प्रकाश चंद्र लोहिया एडवोकेट व सुनील देवलिया के मकान के पास वाली गली में पानी की आपूर्ति बाधित बनी हुई है। इससे मोहल्ला वासियों में रोष व्याप्त है। ज्ञापन पर जिला बार के महामंत्री शंभूदयाल शर्मा, अनिल यादव, प्रभात पाराशर, पवन कुमार तिवारी आदि के हस्ताक्षर बने हुए हैं।
विज्ञापन


जिन क्षेत्रों में पाइप लाइन आपूर्ति बाधित है, उन जगहों पर टैंकर भेजे जा रहे हैं। कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पानी की समस्या आ रही है। टैंकर भेजकर समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामभुवन, अवर अभियंता, जल संस्थान

दलित बस्ती में गहराया पानी का संकट
ललितपुर। मड़ावरा ब्लाक के ग्राम सौरई की दलित बस्ती में पेयजल संकट गहरा गया है। यहां पर एक हजार की आबादी है और दो हैंडपंप लगे हुए हैं। इनमें से एक ने पानी देना बंद कर दिया है। इस कारण बस्ती के लोगों को कुएं से पानी भरना पड़ रहा है। कुएं का पानी बहुत गहराई में पहुंच गया है, जिससे उसके दूषित होने की भी आशंका है।

गांव में हैंडपंप खराब होने से पेयजल की समस्या हो गई है। इस कारण कुआं से पानी भरते हैं, लेकिन उसमें कचरा पड़ा रहता है। ऐसे में पानी को छानकर भरना पड़ता है।
- मगनलाल अहिरवार

एक तो सुबह से गर्मी पड़ने लगती है और ऊपर से पानी की समस्या बनी हुई है। ऐसे में कुआं से पानी भरना बड़ा मुश्किल काम है। सुबह से पसीना बहना शुरू हो जाता है।

- अवध रानी

मोहल्ले में एक हैंडपंप चालू होने से सुबह से ही भीड़ लग जाती है, जो दिन भर लगी रहती है। यदि एक और हैंडपंप मोहल्ले में लगा दिया जाए तो काफी राहत हो जाएगी।
- राजकुमारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed