{"_id":"5cfeb576bdec22070518eb3f","slug":"156019646115545-lalitpur-news100","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत तालाब योजना में 545 तालाब बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत तालाब योजना में 545 तालाब बनेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
545 खेत तालाब बनेंगे
ललितपुर। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत वर्षा जल संचयन के लिए खेत तालाब योजना के तहत 545 तालाबों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसमें 138 लघु खेत तालाब तथा 416 मध्यम खेत तालाबों बनाए जाएंगे।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि कुल लक्ष्य 138 में से 30 अनुसूचित जाति तथा 04 अनुसूचित जनजाति के किसानों हेतु आरक्षित हैं। सभी तालाबों में 50 प्रतिशत किसान अंश एवं 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। खेत तालाब खुदवाने वाले सामान्य तथा लघु/सीमान्त किसानों को क्रमश: 80 एवं 90 प्रतिशत अनुदान पर स्प्रिंकलर सेट दिया जाना भी प्रस्तावित है। खेत तालाब खुदवाने के इच्छुक किसान कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराकर भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय में 13 जून तक आवेदन जमा कर सकते हैं। अनुदान की धनराशि किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। विकासखंड जखौरा, तालबेहट एवं बिरधा के किसान भूमि/संरक्षण अधिकारी ललितपुर तथा विकासखंड बार, मड़ावरा एवं महरौनी के किसान भूमि संरक्षण अधिकारी महरौनी के कार्यालय में आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।