{"_id":"5cf58938bdec22072e6f944d","slug":"15595953161014-lalitpur-news149","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 जून को लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिरविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 जून को लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिरविर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 14 को
ललितपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में होगा। शिविर में दान किया गया रक्त अस्पताल के ब्लड बैंक में रखा जाएगा, जो जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया जाएगा।
रक्तदान एक जीवन प्रदान करने वाली गतिविधि होती है, जिसके कारण ही रक्तदान को ‘महादान’ कहा गया है। आपके रक्त की हर बूंद का कतरा किसी के जीवन का स्रोत बन सकता है। रक्त कमी होने से किसी की जान को बचाया जा सकता है। इसलिए, अमर उजाला फाउंडेशन की ओर विश्व रक्तदान दिवस पर हर वर्ष रक्तदान शिविर का अयोजन किया जाता है। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिविर का आयोजन 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर किया जा रहा है। इस मौके पर रक्तदान करने के लिए तैयार रहिए और अपने रक्त से किसी की जान बचाइए। इस रक्तदान शिविर में 18 से 60 वर्ष की आयु तक का कोई भी महिला या पुरुष भाग ले सकता है। एक बार रक्तदान के बाद दूसरी बार रक्त देने के लिए 90 दिन का फासला होना आवश्यक होता है।
--------------
ये हैं रक्तदान करने के फायदे
- हार्ट अटैक आने की संभावनाएं कम होती हैं।
- वजन कम करने में सहायता मिलती है।
- शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है।
- लीवर से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है।
- आयरन की मात्रा को सीमित करने से लीवर स्वस्थ रहता है।
- कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है।
- रक्तदान के बाद में तेजी से नया रक्त बनता है।