फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   राजनीतिशास्त्र में है रोजगार के अवसर

राजनीतिशास्त्र में है रोजगार के अवसर

Tue, 04 Jun 2019 03:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 03:25 AM IST
विज्ञापन
राजनीतिशास्त्र में है रोजगार के अवसर
राजनीति शास्त्र से पाएं रोजगार के अवसर
विज्ञापन

ललितपुर। पहलवान गुरूदीन ग्रुप ऑफ कालेज में बदलते परिवेश में नए राजनीतिक मूल्यों की आवश्यकता विषय पर हुई विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि आज के राजनीतिक परिदृश्य में राजनीति शास्त्र का अपना महत्व है। इसमें रोजगार के अनेक अवसर हैं।
प्राचार्य डॉ. महेश कुमार झा ने बताया कि राजनीति के प्राचीन स्वरूप में बदलाव आ चुका है। पुराने राजनीतिक सिद्धांतों में भी बदलाव की जरूरत है। सामाजिक संरचना और संवैधानिक परिस्थितियों के बीच सामाजिक संतुलन बनाए रखने के लिए राजनीति शास्त्र के अध्ययन की आवश्यकता है। संतुलित समाज की स्थापना के लिए विश्व भर में राजनीतिक विशेषज्ञों की मांग निरंतर बढ़ रही है। वरिष्ठ प्रवक्ता नारायण दास ने कहा कि प्राचीन पाश्चात्य विचारकों के समय से लेकर आधुनिक काल तक के विभिन्न चिंतकों, सिद्धांतवेत्ताओं और विश्लेष्कों द्वारा राजनीति विज्ञान के रूप, अध्ययन सामाग्री एवं उसकी परम्पराएं समय-समय पर परिवर्तित होती रही हैं।
विज्ञापन

प्रवक्ता नसीम खान ने कहा कि 12 वीं के बाद छात्र राजनीति शास्त्र में स्नातक और परास्नातक करके कैरियर बना सकते हैं। राजनीति शास्त्र वैश्विक विषय के रूप में स्थान रखता है। यदि भाषा की अच्छी समझ है तो कैरियर के अवसर और अधिक बढ़ जाते हैं। स्नातक उत्तीर्ण करने के बाद छात्रों को राजनीति शास्त्र विषय में पर्याप्त अवसर मिल सकते हैं। संघ लोक सेवा आयोग, राज्य सेवा आयोग व अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में इस विषय के प्रश्न अधिकतर पूछे जाते हैं। कानून, समाज सेवा, राजनीति विश्लेषक, विदेश सेवा, मानवाधिकार, न्यायिक सेवा, पत्रकारिता आदि में कैरियर चुन सकते हैं। राजनीति शास्त्र में स्नातक के अलावा लोकल गवर्नेस, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, इंटरनेशनल रिलेशंस, पब्लिक पॉलिसी में स्नातकोत्तर, एम फिल और पीएचडी कर के पब्लिक एडवाइजर, सोशल इंजीनियर, पब्लिक ओपिनियन एनालिस्ट, प्री पोल एनालिस्ट, मीडिया समूहों में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेटर और विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर, प्रवक्ता, राजनीति विशेषज्ञ आदि का सम्मानित पद प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवक्ता रामलाल रैकवार ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक सौरभ यादव, डॉ. पूजा यादव, महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सूफिया जैदी, डॉ. वंदना याज्ञिक, प्रीति शुक्ला, दीपिका जैन, आकांक्षा दुबे, रजनी यादव, पूजा झा, संध्या राजपूत, दिव्या मेहरा, साधना नांगल, विभा ताम्रकार, जितेंद्र ताम्रकार, महेंद्र यादव, गोपाल यादव, जगत झा, पंकज, बालकृष्ण, जालम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed