{"_id":"5cf4157cbdec22071e6d7277","slug":"15595001532-lalitpur-news90","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से महिला की मौत्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से महिला की मौत्
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की टक्कर से महिला की मौत
ललितपुर। थाना कोतवाली चौकी बिरधा अंतर्गत ललितपुर रोड पर एक ढाबा के पास अनियंत्रित ट्रक ने शनिवार की रात को एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक तो किसी प्रकार बाइक से कूद गया, जबकि उसके पीछे बैठी महिला ट्रक के पहिए की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शनिवार की देर शाम थाना बालाबेहट अंतर्गत ग्राम महोली निवासी आशा (45) पत्नी कूरे अहिरवार अपने गांव महोली से भांजे दामाद हरदास के साथ बाइक से रिश्तेदारी में ननद के घर ग्राम सतरवांस जा रही थी। अभी वह बिरधा के पास ललितपुर रोड पर कुछ ही आगे एक ढाबा के पास ही पहुंचे कि तभी ढाबे पर पहले से खड़ा एक ट्रक अचानक तेज गति से उनकी तरफ आया और उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, बाइक चालक तो किसी प्रकार बाइक से कूद गया, लेकिन पीछे बैठी महिला ट्रक के पहिए के नीचे आ गई और उसकी मौत हो गई। यह देख ट्रक चालक मौका पाकर वाहन सहित भाग निकला। यह देख ढाबा पर मौजूद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक की खोजबीन शुरू कर दी।