फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   मनोविज्ञान में संवारें कैरियर

मनोविज्ञान में संवारें कैरियर

Sun, 02 Jun 2019 04:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 04:15 AM IST
विज्ञापन
मनोविज्ञान में संवारें कैरियर
मनोविज्ञान से सवार सकते हैं कॅरियर
विज्ञापन

ललितपुर। पहलवान गुरुदीन ग्रुप ऑफ कालेज के सेमीनार हाल में वर्तमान समय में मनोविज्ञान की उपयोगिता और आवश्यकता विषय पर हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि मनोविज्ञान से छात्र- छात्राएं अपना कॅरियर संवार सकते हैं।
शुभारंभ संस्थापक पारसनाथ यादव ने किया। महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सूफिया ने कहा आज समाज जितना तेजी से तरक्की कर रहा है, उतना ही मानव मानसिक उलझनों और तनावों से घिरता जा रहा है। तनाव भरी जिंदगी एवं प्रतिस्पर्धायुक्त जिंदगी में इंसान आत्महत्या जैसे कदम उठाने से भी संकोच नहीं करता है। ऐसे में समाज के लिए मनोविज्ञान किसी वरदान से कम नहीं है। समाज को आज मनोवैज्ञानिकों की जरूरत है, जिससे आत्महत्या, डिप्रेशन जैसी व्याधियों से निपटने के लिए अच्छी काउंसलिंग की व्यवस्था हो सके, जिससे व्यक्ति को ऐसी समस्याओं से छुटकारा मिले।
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक डॉ. पूजा यादव ने बताया कि रोजमर्रा की जिंदगी में तनाव के कारण मनोवैज्ञानिकों की जरूरतें बढ़ रही हैं। अब मनोवैज्ञानिकों के पास जाना मानसिक रोगी नहीं कहलाता है, जबकि पूर्व में संकुचित मानसिकता के कारण लोग मनोचिकित्सकों के पास जाना पसंद नहीं करते थे। मनोचिकित्सकों की बढ़ती मांग के कारण विद्यालयों और महाविद्यालयों में शैक्षणिक काउंसलिंग के साथ-साथ मनोवैज्ञानिक परामर्शदाताओं की आवश्यकता है। मनोविज्ञान का क्षेत्र बहुत ही व्यापक है और इसमें कॅरियर की असीम संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवक्ता पूजा झा ने बताया कि 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद मनोविज्ञान में कॅरियर बनाने के लिए मनोविज्ञान विषय से स्नातक और परास्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। मनोविज्ञान में बीए इन साइकोलॉजी, बीए ऑनर्स में साइकोलॉजी, बीएससी इन अप्लाइड साइकोलॉजी, पीजी डिप्लोमा इन चाइल्ड साइकोलॉजी केयर एंड मैनेजमेंट, पीजी डिप्लोमा इन काउंसलिंग, पीजी डिप्लोमा इन क्लिनिकल एंड कम्युनिटी साइकोलॉजी जैसे कोर्स महत्वपूर्ण हैं। विभिन्न क्षेत्रों में मनोविज्ञान से कॅरियर संवारा जा सकता है।

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक सौरभ यादव, डॉ. वंदना याज्ञिक, अलका यादव, प्रीति शुक्ला, दीपिका जैन, आकांक्षा दुबे, रजनी यादव, जुनैद रजा, वरिष्ठ प्रवक्ता नारायण दास, प्रकाश नारायण साहू, ओमप्रकाश यादव, आशीष अग्रवाल, महेंद्र सिंह यादव, डॉ. विनोद कुमार, प्रकाश खरे, रक्षपाल सिंह यादव, रमेश चंद्र पटेल मौजूद रहे। प्राचार्य डॉ. महेश ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed