फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   जरी सिल्क साड़ी में कार्य करने के इच्छुक लोगों से आवेदन मांग

जरी सिल्क साड़ी में कार्य करने के इच्छुक लोगों से आवेदन मांग

Thu, 30 May 2019 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
जरी सिल्क साड़ी में कार्य करने के इच्छुक लोगों से आवेदन मांग
हस्तशिल्पयों को मिलेगा पुरस्कार
विज्ञापन

ललितपुर। उप्र सरकार द्वारा हस्तशिल्पियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार के लिए शिल्पकारों की कलाकृृतियां आमंत्रित की जा रही हैं। योजना के अंतर्गत प्रदेश में प्रत्येक वर्ष हस्तशिल्पियों को 20 दक्षता पुरस्कार व 20 राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं, जिसमें दक्षता पुरस्कार की राशि 20 हजार रुपये और राज्य पुरस्कार की राशि 35 हजार रुपये प्रदान की जाएगी।
इसके लिए इच्छुक हस्तशिल्पी, जिनकी न्यूनतम आयु 25 वर्ष या इससे अधिक हो तथा हस्तशिल्प क्षेत्र में न्यूनतम पांच वर्ष का अनुभव हो, विकास आयुक्त हस्तशिल्प वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हस्तशिल्प पहचानपत्र धारक हो, वे अपनी सर्वश्रेष्ठ कलाकृति के चार-चार पोस्टकार्ड साइज के फोटोग्राफ आवेदन पत्र के साथ जिला उद्योग और उद्यम प्रोत्साहन केंद्र कार्यालय पर छह जुलाई तक उपलब्ध करा दें। आवेदन पत्र का प्रारूप कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

इसी तरह शासन ने ‘एक जनपद एक उत्पाद’ कार्यक्रम के अंतर्गत वित्त पोषण हेतु सहायता योजना की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत जनपद के चयनित उत्पाद ‘जरी सिल्क साड़ी’ में कार्यरत तथा कार्य करने में इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन 25 जून तक मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उद्योग और उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त बांकेलाल ने बताया कि योजना में आवेदन करने के लिए उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता की कोई बाध्यता नहीं है। आवेदन केवल जरी सिल्क साड़ी का उत्पादन करने तथा शोरूम/ व्यवसाय क्षेत्र में होना चाहिए। आवेदक किसी वित्तीय संस्था का डिफॉल्टर नही होना चाहिए। पहले किसी केन्द्र या राज्य सरकार की योजना में लाभ नहीं लिया गया हो। उद्योग, सेवा व व्यवसाय के क्षेत्र में सभी आवेदकों को मार्जिन मनी उपलब्ध कराई जाएगी, जो उद्यम के दो वर्ष सफल संचालन के बाद अनुदान के रूप में समायोजित की जायेगी। आवेदक जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र औद्योगिक आस्थान स्टेशन रोड ललितपुर स्थित कार्यालय से आवेदन प्राप्त कर उसे जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed