फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में शिकरत करेंगे राज बब्बर

कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में शिकरत करेंगे राज बब्बर

Wed, 23 Jan 2019 12:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में शिकरत करेंगे राज बब्बर
कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में शिकरत करेंगे राज बब्बर
विज्ञापन

ललितपुर। नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा उड़द खरीद एवं खाद वितरण धांधली के विरोध में चलाया जा रहा आंदोलन अब प्रदेशस्तरीय रूप लेता जा रहा है। जिलाध्यक्ष का कहना है कि 25 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष सहित विभिन्न नेता चल रहे धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे। उन्होंने उड़द की पारदर्शी तरीके से खरीद कराने में जिला प्रशासन पर अक्षम साबित होने का आरोप लगाया है।

जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि जिले में किसानों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। उड़द खरीद व खाद वितरण में धांधली इसका ताजा उदाहरण है। इससे शासन प्रशासन की मंशा उजागर हो गई है। नगराध्यक्ष हरीबाबू शर्मा ने आरोप लगाया कि एक ठेकेदार ने विभिन्न गांवों के किसानों से जमीनों के कागज एकत्रित कर मंडी के चुनिंदा व्यापारियों के साथ मिलकर सस्ता उड़द खरीदकर मड़ावरा, सिलावन व अमरपुर क्रय केंद्र पर उतारा। जब प्रशासनिक अधिकारियों ने छापेमारी की तो कई व्यापारी सरकारी बोरियां फेंकते नजर आए थे। इसका वीडियो भी वायरल है लेकिन ऐसे लोगों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। ऐसे में कई बड़े व्यापारी अपना उड़द केंद्रों पर बेचने में सफल रहे हैं। इसके बाद भी जिला प्रशासन उनकी गर्दन तक पहुंच नहीं पाया है। इसी तरह यूरिया उठान में हेरफेर हुआ है। यदि काटे गए चालानों की सही तरीके से जांच कराई जाए तो यूरिया का बड़ा घोटाला उजागर हो जाएगा। उन्होंने दोनों ही प्रकरणों की जांच सीबीआई से कराने की मांग दुहराई। अंत में बताया गया कि 25 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर सहित विभिन्न जिलों के नेता धरना प्रदर्शन भी शामिल होंगे। इस मौके पर अजय तोमर, विट्टू राजा, जसपाल बंटी, इंदर राजा, रामनरेश दुबे, नाती राजा, मोंटी शुक्ला, इस्लाम राईन, वीरेंद्र सिंह, जेपी दुबे, ऊदल पटेल, अंकित यादव, अनिल जैन सीमा, समद खां, नदीम शबनम, शुभम शुक्ला, सीताराम राय, लक्ष्मीनारायण पंडा, जयराम पटेल, कल्याण सिंह, मु आसिफ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed