{"_id":"5ae62f184f1c1b3a0b8b73dd","slug":"151525034776-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा में सरकारी कालेजों का प्रदर्शन रहा खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा में सरकारी कालेजों का प्रदर्शन रहा खराब
Updated Mon, 30 Apr 2018 04:12 AM IST
विज्ञापन
सरकारी कॉलेजों का प्रदर्शन रहा खराब
ललितपुर। यूपी बोर्ड के घोषित रिजल्ट में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा में सरकारी विद्यालयों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। हाईस्कूल की टॉप टेन सूची में केवल सुधा सागर इंटर कॉलेज की छात्रा अंकिता यादव ने संयुक्त रूप से दसवां स्थान हासिल कर पाई। वहीं, इंटरमीडिएट में चौथे नंबर पर राजकीय इंटर कालेज ललितपुर को जगह मिल पाई। उधर हाईस्कूल में जीआईसी के छात्र पुष्पेंद्र राजपूत ने गणित विषय में सौ में सौ अंक प्राप्त कर सभी को हैरत में डाल दिया है।
एक ओर योगी सरकार अपने विद्यालयों की दशा सुधारने में लगी है। लेकिन यूपी बोर्ड के आए परीक्षा परिणामों ने सरकारी विद्यालयों की शिक्षण व्यवस्था की कलई खोलकर रख दी है। हाईस्कूल की जिले की टॉप टेन सूची जारी हुई है। इसमें सरस्वती विद्या मंदिर, किसान इंटर कालेज, सन राइज इंटर कालेज के विद्यार्थी छाए हुए हैं। लेकिन इसमें सरकारी कॉलेज के एक भी छात्र का नाम नहीं है। हालांकि, सुधा सागर इंटर कॉलेज की छात्रा अंकिता यादव ने साक्षी कौशिक के साथ दसवां स्थान हासिल कि या है।वहीं, इंटरमीडिएट में राजकीय इंटर कालेज के छात्र सतेंद्र राठौर को चौथा स्थान प्राप्त हुआ। राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्रा तनु श्रीवास्तव को छटवें स्थान पर संतोष करना पड़ा। वर्णी जैन इंटर कालेज, पीएन इंटर कालेज, नगर पालिका बालिका इंटर कालेज का नाम भी सूची से नदारद है। ग्राम सेमराबुजुर्ग स्थित ऋषिराज इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की छात्रा साधना ने 401 अंक लेकर विद्यालय में प्रथम, रौनक ने 384 अंक के साथ द्वितीय व 378 अंक सबदेवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल में महक राजा ने 478 अंक लेकर प्रथम, रिद्घी लिटौरिया ने 456 अंक के साथ द्वितीय एवं सुमित कुमार 449 अंक लेकर तृतीय स्थान बनाया है। शहर के कुछ छात्र-छात्राओं को विषयों में प्रदर्शन अच्छा रहा है। जीजीआईसी की हाईस्कूल छात्रा चाहत प्रजापति ने गणित विषय में सौ में से 99 अंक प्राप्त किए हैं। उसने कुल मिलाकर 87 प्रतिशत अंक हाईस्कूल की परीक्षा में हासिल किए हैं। जीआईसी के हाईस्कूल छात्र पुष्पेंद्र राजपूत ने गणित विषय में सौ में सौ अंक प्राप्त कर सभी को हैरत में डाल दिया है। उसने हाईस्कूल में 88.66 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं।
जिले के टॉप टेन की सूची
हाईस्कूल
----------
रिया साहू, अनुष्का, रोहित चढ़ार, शैली सिंह, विवेक गुप्ता, महक रावत, निखिल साहू, अंशिका तिवारी, अनिकेत, सुप्रिया, आकांक्षा दुबे, वंदना विश्वकर्मा, शिवकुमार पटेल, अंकिता यादव, साक्षी कौशिक शामिल हैं।
विज्ञापन
इंटरमीडिएट
-------------
निधि सिंह, प्रियंका साहू, राधा, सतेंद्र राठौर, नरेंद्र कुमार, वर्षा अहिरवार, तनु श्रीवास्तव, सुरभी ताम्रकार, पूजा यादव, नीलम, शिवि सेन, स्वाती जैन, शैलेंद्र साहू, शिवम त्रिपाठी, शिवम कुमार, वर्षा निरंजन, मयंक ताम्रकार ने बाजी मारी।