फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   जिले में 16 गेंहूं क्रय केंद्र और खुलेंगे, किसानों को मिलेगी राहत

जिले में 16 गेंहूं क्रय केंद्र और खुलेंगे, किसानों को मिलेगी राहत

Sat, 21 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
जिले में 16 गेंहूं क्रय केंद्र और खुलेंगे, किसानों को मिलेगी राहत
जिले में 16 नए गेहूं क्रय केंद्रों को मिली हरी झंडी
विज्ञापन

इसके पहले तक संचालित हो रहे हैं जनपद में कुल 84 केंद्र
सोमवार से शुरू हो सकता है नए केंद्रों का संचालन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिले के किसानों को अपने गांव के पास ही गेहूं बेचने की सुविधा प्रदान करने के लिए 16 और क्रय केंद्र खोलने को हरी झंडी प्रदान कर दी गई है, जो पूर्व से संचालित क्रय केंद्र हैं, उन्होंने अब तक 25 हजार 756 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर ली है। नए केंद्रों के खुलने से खरीद का निर्धारित लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकेगा।
शासन की क्रय नीति के अनुसार जनपद में आवश्यकतानुसार किसानों से निर्धारित समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के लिए अब तक 84 क्रय केंद्रों का संचालन किया जा रहा है, जहां किसानों से निर्धारित समर्थन मूल्य 1735 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं खरीद चल रही है। शासन द्वारा जिले के लिए पिछले वर्ष से इस वर्ष 10 हजार मीट्रिक टन अधिक लक्ष्य दिया गया है। इसके तहत इस बार गेहूूं खरीद का कुल लक्ष्य एक लाख 40 हजार मीट्रिक टन रखा गया है। इसके लिए शुरुआत में पीसीएफ, एफसीआई सहित अन्य संस्थानों के अंतर्गत कुल 72 क्रय केंद्रों का संचालन शुरु किया गया था, इसकी संख्या बढ़कर अब वर्तमान में 84 तक पहुंच गई है। खरीद लक्ष्य को पूरा करने के लिए शासन के निर्देशों के अनुक्रम में सहकारी समितियों के अंतर्गत जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह द्वारा भाग्योदय महिला उपभोक्ता सहकारी समिति के अंतर्गत आठ क्रय केंद्र ग्राम अनौरा में एक, नवीन कृषि उत्पादन समिति मंडी में दो, मिर्चवारा में एक, अमरपुर मंडी में दो, मड़ावरा व चंदेरा में एक-एक क्रय केंद्र खोले जाने प्रस्तावित हैं। वहीं, इसी प्रकार मां भारतीय उपभोक्ता सहकारी समिति के अंतर्गत जिले में राजघाट रोड पर एक, सिलावन में एक, चंदेरा में एक, विरधा में एक, कैलगुंवा चौराहा पर एक, आनंदपुर हॉस्पिटल के सामने एक, नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति और कैलगुवां चौराहा के पास एक गेेहूूं केंद्र खोला जाना प्रस्तावित है। यह सभी क्रय केंद्र सोमवार को सुचारु ढंग से संचालित होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


---बॉक्स---
अब तक हुई 25 हजार 756 मीट्रिक टन खरीद
जनपद में संचालित हो रहे 84 सरकारी क्रय केंद्रों पर मात्र 18 दिनों में ही कुल 25, 756.40 मीट्रिक टन की खरीद कर ली गई है। यानि कुल लक्ष्य 1.40 लाख मीट्रिक टन खरीद के सापेक्ष अब तक 18.40 प्रतिशत खरीद हो चुकी है। जबकि, यह महीना समाप्त होने में अभी भी 12 दिन बाकी है, यदि इसी स्पीड से खरीद जारी रही, तो जानकारी के अनुसार मई माह के अंत तक खरीद लक्ष्य तक पहुंच सकती है, जबकि क्रय केंद्रों पर खरीद जून के अंत तक होनी है। इसमें सबसे ज्यादा खरीद पीसीएफ के 74 क्रय केंद्रों के द्वारा करीब 21 हजार 612 मीट्रिक टन खरीद हुई है, जबकि भारतीय खाद्य निगम के दो केंद्रों द्वारा अब तक कुल खरीद 1482.05 मीट्रिक टन, राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के तीन केंद्रों पर कुल 1710.75 मीट्रिक टन और यूपीपीसीयू के दो क्रय केंद्रों पर कुल 36 मीट्रिक टन खरीद ही हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

........

सोमवार से नए केंद्रों पर खरीद होगी शुरू
जिले में सहकारी् समितियों के 16 नए क्रय केंद्र और खुलेंगे, इसके लिए जिलाधिकारी से अनुमोदन प्राप्त कर लिया गया है और इन केंद्रों का संचालन सोमवार से शुरु होने की संभावना है। इसके चलते अब किसानों को क्रय केंद्रों पर पहुंचने में आसानी हो जाएगी। वर्तमान में जिले में अभी 84 क्रय केंद्रों से गेहूं की खरीद की जा रही है।
राकेश कुमार त्रिपाठी
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed