{"_id":"5977aaee4f1c1b771e8b4650","slug":"151501014766-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से ढहा दो मंजिला मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से ढहा दो मंजिला मकान
Updated Wed, 26 Jul 2017 03:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बारिश से ढहा दो मंजिला मकान
सैदपुर। विकासखंड महरौनी के गांव साढूमल में सोमवार की शाम एक ग्रामीण के घर का ऊपरी हिस्सा भरभरा कर गिर गया। हादसे में गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया। वहीं, परेशान परिजनों को अपने रिश्तेदारों के घर जाकर रात बितानी पड़ी।
विकास खंड महरौनी अंतर्गत साढूमल निवासी प्रहलाद सिंह का दो मंजिला मकान का ऊपरी हिस्सा सोमवार की शाम बारिश के कारण ढह गया। गनीमत रही की उस समय परिवारीजन घर के नीचे वाले हिस्से में मौजूद थे। ऊपरी हिस्सा गिरने से फर्नीचर, बर्तन एवं अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं नष्ट हो गईं, साथ ही छत में लगा इमारती पत्थर भी टूटकर बर्बाद हो गया है। इसके अलावा नीचे की मंजिल पर ऊपरी हिस्सा गिरने से नीचे के कमरे भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं, साथ ही पूरे मकान में दरारें खुल गई हैं। इसके चलते शेष मकान के कभी भी धराशाई होने की संभावना बनी हुई है। परिजनों ने अपने मकान को छोड़कर रिश्तेदारों के घर जाकर रात बिताई।