फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   15 sameth 33 corona sankrmit mile

15 बंदी समेत 33 कोरोना संक्रमित मिले

Sat, 03 Oct 2020 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
15 sameth 33 corona sankrmit mile
ललितपुर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे है। - फोटो : ???? ????
ललितपुर। जिला कारागार में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां पर लगातार चौथे दिन 15 कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा 18 अन्य व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2565 पहुंच गई है। इनमें 39 संक्रमितों की मौत हो चुकी और 2207 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 319 संक्रमितों को उपचार मुहैया कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बीते दिनों से जिला कारागार में कैदी भी लगातार कोरोना संक्रमित मरीज पाए जा रहे हैं। शुक्रवार को जिला कारागार के 15 कैदी समेत 33 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में नई बस्ती व नेहरु महाविद्यालय के पास निवासी एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में तहसील तालबेहट कस्बा के मोहल्ला तिवरयाना निवासी सात व सरफयाना निवासी एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम हनौतिया निवासी एक, ब्लॉक बार अंतर्गत ग्राम बुरागांव निवासी पांच व्यक्ति, महरौनी निवासी दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 13 संक्रमित होम आइसोलेशन में है। एक को एल-3 में रखा गया है। चार संक्रमित तालबेहट राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के एल-1 अटैच में भर्ती किए गए हैं।
विज्ञापन

983 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी
बीते चार दिनों से आरटीपीसीआर जांच को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए सैंपल की रिपोर्ट समय पर नहीं आ सकी है। ऐसे में सैंपल वाला व्यक्ति रिपोर्ट आने तक क्वारंटीन बना रहता है। यहां पर अब तक के 983 व्यक्तियों के सैंपल की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को 33 व्यक्तियों में जांच के दौरान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 15 जिला कारगार के कैदी हैं। इसके अलाव 18 अन्य व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed