{"_id":"5ef8e27c8ebc3e42dc3a41ef","slug":"15-person-booked-for-not-wearning-mask-lalitpur-news-jhs170205985","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क के 15 लोगों के चालान किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मास्क के 15 लोगों के चालान किए
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : coronavirus
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना मास्क के 15 लोगों के चालान किए
ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत पाली तिराहे पर जाखलौन पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें बिना मास्क पहने 15 लोगों के चालान किए गए। आठ वाहन चालकों के मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए।
जनपद में अधिकांश थाना क्षेत्रों में कोरोना महामारी को लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और बिना मास्क के बाजारों में घूम फिर रहे हैं, जिससे उनके साथ ही दूसरों को भी खतरा बढ़ने की संभावना बनी हुई है। शासन के आदेश के क्रम में पुलिस प्रशासन द्वारा जगह-जगह बिना मास्क लगाकर घूमने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। लोग नहीं मान रहे तो उनके खिलाफ अभियान चलाकर चालान भी काटे जा रहे हैं। जाखलौन थाना अंतर्गत पाली तिराहा पर थानाध्यक्ष जाखलौन यशवंत सिंह के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 15 बिना मास्क लगाने पर चालान किए गए। आठ लोगों के वाहन नियमों का उल्लंघन करने पर चालान काटे गए हैं।