फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अस्पताल में घंटों डटे रहे कांग्रेसी

बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अस्पताल में घंटों डटे रहे कांग्रेसी

Sun, 03 Feb 2019 09:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अस्पताल में घंटों डटे रहे कांग्रेसी
बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अस्पताल में घंटों डटे रहे कांग्रेसी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार प्रदीप जैन आदित्य की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को जिला अस्पताल में सीएमएस व सीएमओ से मुलाकात की और उनसे स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने की मांग की। इस दौरान अधिकारियों ने एक सप्ताह में विभिन्न सुविधाओं को बहाल करने का आश्वासन दिया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि जिला अस्पताल में ह्दय रोगियों के उपचार की सुविधा नहीं है। जिन मरीजों को अटैक पड़ता है तो परिजन उन मरीजों को लेकर तुरंत जिला अस्पताल पहुंच जाते हैं। यहां सुविधा के अभाव में मरीज को रेफर कर दिया है। कई बार मरीज की रास्ते में मौत हो जाती है। यदि अटेक वाले मरीजों को एक इंजेक्शन लगाने की सुविधा उपलब्ध हो जाए तो कम से कम मरीज सुरक्षित दूसरी जगह उपचार करा सकता है। इस पर सीएमएस डा. वासवानी ने इस सुविधा को शुरू कराने की बात कही। इसके अलावा न्यूरोलोजिस्ट की नियुक्ति, डायलेसिस सेंटर, सीटी स्केन व कलर्ड एक्सरे नहीं होने का भी मुद्दा उठाया गया। इस पर सीएमओ डा. प्रताप सिंह ने इन सुविधाओं को शीघ्र पूरा कराने का भरोसा दिया। कई कार्यकर्ताओं ने महिलाओं की डिलेवरी में पैसा लेने की शिकायत की तो उन्होंने जांच कराने का आश्वासन दिया। शरीफ ने स्वास्थ्य समिति का बोर्ड लगवाने की बात कही, जिससे कि शिकायतकर्ता समिति के सदस्यों के समक्ष अपनी शिकायत रख सके। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा, नगर अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा, नदीम, अफजल, नवनीत किलेदार, सुनील खजुरिया, मोंटी शुक्ला, अंकित यादव, रेखारानी गौर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed