फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   संविधान के दायरे में रहकर कानून का करें पालन

संविधान के दायरे में रहकर कानून का करें पालन

Mon, 28 Jan 2019 04:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 04:22 AM IST
विज्ञापन
संविधान के दायरे में रहकर कानून का करें पालन
संविधान के दायरे में रहकर कानून का करें पालन
विज्ञापन

कलैक्ट्रेट में डीएम व विकास भवन में सीडीओ ने फहराया तिरंगा
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। सरकारी कार्यालयों में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रमों की धूम रही। इस दौरान संविधान के दायरे में कार्य करते हुए कानून का पालन करने का आह्वान किया गया। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा व डीएम मानवेंद्र सिंह ने सुबह घंटाघर स्थित महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद, सरदार बल्लभ भाई पटेल एवं वीर सावरकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके उपरान्त डीएम ने जेल चौराहा पहुंचकर डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया साथ ही अम्बेडकर पार्क में ही कचनार के पौधा रोपित किया। तुवन मंदिर के पास परमानंद एवं अवन्तीबाई की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह भी साथ रहे। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात राष्ट्रगान एवं संविधान में उल्लखित संकल्प का स्मरण उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को कराया। कलेक्ट्रेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। जीजीआईसी की छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर डीएम ने अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र प्रताप सिंह एवं उप जिलाधिकारी सदर घनश्चायम वर्मा को विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 18 के समय निर्वाचक नामावली प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय, उत्कृष्ट एवं अभिनव कार्य करने लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार का प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। एसडीएम सदर घनश्याम वर्मा ने कहा कि आज मुझे जो सम्मान प्राप्त हुआ है वह मैं जिलाधिकारी को समर्पित करता हूं। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि आज हम सभी ने गणतंत्र दिवस पर सदभावना का संकल्प लिया है। यदि हम सभी नैतिक रहेंगे तो संविधान का पालन स्वत: ही हो जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि हमें संविधान के दायरे में कार्य करते हुए कानून का पालन करना चाहिए। अंत में जिलाधिकारी द्वारा जीजीआईसी की छात्राओं को पुरस्कार व मिष्ठान वितरित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कोषाधिकारी विष्णुकान्त द्विवेदी, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चन्द्र राय सहित कलक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालन बृजमोहन संज्ञा ने किया। उधर, सीडीओ वीरेंद्र प्रसाद पांडेय ने विकास भवन पर तिरंगा फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed