फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   अनाज घोटाले में फंस गए शहर के चार कोटेदार

अनाज घोटाले में फंस गए शहर के चार कोटेदार

Mon, 27 Aug 2018 03:32 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 03:32 AM IST
विज्ञापन
अनाज घोटाले में फंस गए शहर के चार कोटेदार
अनाज घोटाले में फंस गए शहर के चार कोटेदार
विज्ञापन


ललितपुर। शहर के चार कोटेदार सहित एक अन्य व्यक्ति पर राशन वितरण में गड़बड़ी करने पर कोतवाली में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि आधार कार्डों में हेराफेरी कर अनाज वितरण में अनियमितता की गई है। इस प्रकरण ने शासन प्रशासन की नींद उड़ाकर रख दी है।
निर्धन परिवारों को सस्ती दरों पर अनाज मुहैया कराने के लिए जगह-जगह कोटे की दुकानें खोली गई हैं। जहां पर गड़बड़ी रोकने के लिए ई- पॉस मशीन लगाई गई हैं। जिससे राशन वितरण किया जा रहा है। इनमें उन परिवारों के नाम प्रदर्शित होते हैं, जिन्होंने अपने राशन कार्डो को आधार से लिंक करा रखा है। यह प्रक्रिया भी अब संदेह के घेरे में आ गई है। बताया जा रहा है कि जिन व्यक्तियों ने ई पॉस मशीन से राशन प्राप्त किया है। वास्तव में वह लाभार्थी नहीं थे। जिससे गलत व्यक्ति सस्ते अनाज का लाभ उठाते रहे। यह अकेले ललितपुर का ही मामला नहीं है बल्कि प्रदेश के 43 जिलों में यह खेल चलता रहा और किसी को भनक भी नहीं लगी। महत्वपूर्ण बात यह है कि जब कोटे की दुकान से राशन का वितरण किया जाता है, उस समय पर्यवेक्षणीय अधिकारी की निगरानी रहती है। यही नहीं, पूर्ति निरीक्षक भी इस पर नजर रखते हैं। इसके बाद भी हेराफेरी होती रही। इससे समूची व्यवस्था सवालों के घेरे में खडी हो गई है। इस पूरे मामले में पूर्ति विभाग के अधिकारी बचाव मुद्रा में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


सही जानकारी नहीं दे रहे सर्विस प्रोवाइडर
एनआईसी लखनऊ ने अनाज वितरण में हेराफेरी पकड़ी है। इसकी सूचना फूड कमिश्नर के माध्यम से प्राप्त हुई है। सर्विस प्रोवाइडर इससे ज्यादा जानकारी नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय प्रभा, जिला पूर्ति अधिकारी

यह है मामला
पूर्ति निरीक्षक अखिलेश तिवारी ने कोतवाली को दी तहरीर में बताया कि कई कार्डधारकों को राशन कार्ड बनाने की जानकारी ही नहीं है और उक्त कार्ड का ट्रांजेक्शन किया गया। इस मामले में कसाई मंडी उचित दर विक्रेता अकील अहमद, आजादपुरा उचित दर विक्रेता देवी देवीदयाल, गांधीनगर उचित दर विक्रेता चंद्रदयाल, नेहरू नगर उचित दर विक्रेता रेखा देवी व वंशीपुरा निवासी रूप सिंह के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा लिखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed