फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   आलापुर में भाजपाईयों ने मनाई अंबेडकर जंयती

आलापुर में भाजपाईयों ने मनाई अंबेडकर जंयती

Mon, 16 Apr 2018 01:44 AM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
आलापुर में भाजपाईयों ने मनाई अंबेडकर जंयती
प्रतिभा किसी सहयोग या आरक्षण की मोहताज नहीं होती
विज्ञापन

आलापुर में भाजपाईयों ने मनाई भीमराव आंबेडकर जयंती
अमर उजाला ब्यूरो
जाखलौन (ललितपुर)।
संविधान निर्माता डॉक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 127वीं जन्म जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने डॉक्टर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। यहां भिन्न-भिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। भारतीय जनता पार्टी ने भी विभिन्न बूथों पर बाबा साहेब की जयंती मनाई और अपने विचारों का आदान प्रदान किया।

ग्राम आलापुर में डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर जिला पंचायत सदस्य बंशीधर श्रीवास के नेतृत्व में भाजपाइयों ने आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा मिठाईयां बांटी। ललित लोकवाणी रेडियो स्टेशन पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें बाबा साहेब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए जिला पंचायत सदस्य बंशीधर बाबूजी ने बताया कि बाबा साहब ने अभावों और दुश्वारियों से जूझते हुए कठिन परिश्रम और अपनी प्रतिभा के बल पर पूरे विश्व को यह बता दिया की प्रतिभाएं किसी के सहयोग या आरक्षण की मोहताज नहीं होती। यदि किसी व्यक्ति में लगन और प्रतिभा होती है तो वह निश्चित अपने क्षेत्र में कठिन परिश्रम के सहारे आगे तक निकल सकता है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि हम सभी को डा. भीमराव अंबेडकर द्वारा बताए हुए आदर्शों पर चलना होगा, तभी हम अपने समाज और देश को परमवैभव तक पहुंच पाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समस्त ग्रामीण क्षेत्र के बूथों पर डॉक्टर बाबा साहब के चित्र पर फूल मालाएं चढ़ाईं और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। भाजपा जिलाउपाध्यक्ष सुरेश प्रकाश कौंतेय ने अपने संबोधन में सामाजिक समरसता को आज के समाज की आवश्यकता बताते हुए कहा कि बिना सामाजिक समरसता के हम अपने देश को आगे नहीं बढ़ा सकते हैं। इसके लिए हम सभी को अपने आपसी मतभेद भुलाकर सहृदयता से एक दूसरे के सुख दुख में सहभागी बनने की आवश्यकता है। ललित लोकवाणी रेडियो स्टेशन पर ग्रामीण मातृशक्ति को आजीविका से जोड़ने और आत्म निर्भर बनाने के लिए गौ-उत्पाद से धूपबत्ती और मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण गायत्री परिवार झांसी से आये दीप साहू ने दिया। इस मौके पर कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्याम बिहारी कौशिक, विस्तारक आशीष पटेल, बूथ अध्यक्ष मनोहर अहिरवार, अरविंद रजक, विनोद अहिरवार, कैलाश नारायण प्रजापति, रविंद्र पाठक एवं शीतल राजपूत उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed