फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   नाटक कर दी विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी

नाटक कर दी विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी

Sun, 10 Sep 2017 02:03 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
नाटक कर दी विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी
नाटक मंचन कर दी यातायात नियमों की जानकारी
विज्ञापन

ललितपुर। यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत शनिवार को यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों व दुर्घटना रोकथाम के लिए पहलवान गुरुदीन महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को नाटक के माध्यम से यातायात नियमों की जानकारी दी साथ ही बताया गया कि जीवन की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रभारी नासिर अली व नरेंद्र सिंह द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को विस्तार से यातायात नियमों की जानकारी दी। कालेज के प्रबंधक पारस नाथ यादव और प्रधानाचार्य डॉ. सूफिया व टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष इरसाद मंसूरी ने भी यातायात नियमों की जानकारी दी। कलाकारों द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता पर आधारित नाटक सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर देवेंद्र राय, शिवांशु राय, दीपक सर्राफ, यातायात के दुर्गेश कुमार, अभिषेक दीक्षित, इसरार खान, ब्रजेंद्र सिंह, कालेज के समस्त स्टाप व छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।


हिंदू जागरण मंच की एक बैठक
ललितपुर। हिंदू जागरण मंच की एक बैठक शनिवार को कंपनी बाग में आयोजित हुई। इसमें वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान शहर के बहुचर्चित सैक्स रैकेट कांड की वजह से जो छवि धूमिल हुई है। उसमें सभी कार्यकर्ताओं ने दुख व्यक्त किया और सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि इसकी सीबीआई जांच करवाई जाए। ताकि शहर की छवि धूमिल करने वालों पर उचित कार्रवाई की जा सके। इस दौरान जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राजपूत, रमन सरदार, जिला महामंत्री सचिन दुबे, रोहित कुमार, गोल्डी, सुरेंद्र राजपूत, पुष्पेंद्र कुमार, मनोज योगी, दिनेश कुमार, जितेंद्र रजक, मनमोहन सिंह, आकाश, शुभम चौरसिया, देवेंद्र वर्मा, अमित जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed