{"_id":"68eff1b0a21bec0cb60b7835","slug":"141-staff-nurses-will-soon-be-recruited-in-the-medical-college-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-144475-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मेडिकल काॅलेज में जल्द होगी 141 स्टाॅफ नर्स की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मेडिकल काॅलेज में जल्द होगी 141 स्टाॅफ नर्स की भर्ती
विज्ञापन
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में जल्द ही मरीजों को बेहतर सुविधाएं मुहैया होंगी। स्टॉफ नर्स की कमी दूर करने के लिए भर्ती का प्रस्ताव भेजा गया है। 141 स्टॉफ नर्स मिलने से नए भवन में वार्डों को संचालित किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि स्वीकृति मिलते ही नियुक्ति होगी।
ओपीडी व इमरजेंसी समेत 24 घंटे में रोजाना दो हजार से अधिक मरीज आते हैं। अभी 22 स्टॉफ नर्स के सहारे लगभग 200 बेड पर मरीजों को भर्ती करने की सुविधा है। वहीं, स्टॉफ नर्स की कमी के चलते 300 बेड के अस्पताल को संचालित नहीं किया जा पा रहा है। कई वार्डों में ताले लटके हैं। लेकिन, अब कॉलेज प्रशासन ने 300 बेड अस्पताल व अन्य वार्डों को संचालित करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आंकड़ों के अनुसार 141 स्टॉफ नर्स की आवश्यकता है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है।
-- -
मेडिकल कालेज में स्टॉफ की स्थिति
पद नाम - स्वीकृत - तैनात - रिक्त
आचार्य - 18 - 05 - 13
सह आचार्य - 24 - 07 - 17
सहायक आचार्य - 43 - 23 - 20
सीनियर रेजीडेंट - 40 - 21 - 19
जूनियर रेजीडेंट - 41 - 40 - 01
स्टाॅफ नर्स - 163 - 22 - 141
-- -
स्टाॅफ नर्स की भर्ती के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर नियुक्ति होगी।
- डॉ. मयंक शुक्ला, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज