फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   14 people found corona positive

एक वर्षीय मासूम बालक समेत 14 मिले कोरोना संक्रमित

Tue, 05 Jan 2021 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
14 people found corona positive
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
ललितपुर। सोमवार को 1482 लोगों की कोरोना जांच में 14 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यहां एक दिन में एक वर्षीय मासूम समेत 14 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर से 1482 व्यक्तियों के सैंपल लिए। संक्रमितों में शहर के मोहल्ला नेहरुनगर, नवीन गल्ला मंडी, वसुंधरा कॉलोनी, नदीपुरा, झांसीपुरा निवासी एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में ब्लाक जखौरा के कस्बा में, ग्राम रोड़ा व दैलवारा, तहसील तालबेहट के ग्राम हंसारकलां, देवरी, विजयपुरा, ब्लाक बिरधा के ग्राम जाखलौन निवासी एक-एक संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा मध्यप्रदेश के बैतूल जिला निवासी दो व्यक्ति संक्रमित पाए गए। इनमें तीन को होम आइसोलेशन व छह को एल-2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में भर्ती कराया है। अन्य सभी बाहर के जनपद में निवासी हैं।
विज्ञापन

उधर, जिले में वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस संक्रमण की संख्या बढ़कर 3337 पहुंच गई है। इनमें 46 संक्रमितों की मौत हो चुकी और 3228 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वर्तमान में 63 पॉजिटिव का उपचार चल रहा है। हालांकि बीते पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1156 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
एक वर्षीय मासूम बालक समेत 14 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों को सुविधा अनुसार उपचार मुहैया कराया जा रहा है।
डॉ. देशराज सिंह, एपीडेमियोलॉजिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed