फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   14 found infected, including eight-year-old child

आठ वर्षीय मासूम बालक समेत 14 मिले संक्रमित

Tue, 08 Feb 2022 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
14 found infected, including eight-year-old child
ललितपुर। जिले में एक माह बाद एक दिन में अब तक के सबसे कम संक्रमित मिले हैं। इससे लोगों ने संक्रमण के प्रकोप को लेकर राहत महसूस की है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए सैंपल की जांच में एक आठ वर्षीय बालक समेत 14 व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं 58 मरीजों का होम आइसोलेशन पूर्ण होने पर संक्रमण से मुक्त किया गया है। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 325 रह गई है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार धीमी हो गई है। अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 50 तक पहुंच रहा था। ऐसे में संक्रमण को लेकर लोग सहमे हुए थे, लेकिन सोमवार को सैंपलों की आई जांच रिपोर्ट में एक माह में सबसे कम संक्रमित मिलने से राहत मिली है। हालांकि संक्रमण का खतरा टला नहीं है। कोविड से बचाव के नियमों का पालन करें। संक्रमितों को चिह्नित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 1155 सैंपल की जांच रिपोर्ट में 14 व्यक्ति कोविड पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में शहर के मोहल्ला आजादपुरा निवासी आठ वर्षीय बालक, 18 वर्षीय युवक, 32 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में मड़ावरा कस्बा में ग्राम साढ़ूमल निवासी 28 वर्षीय युवक, ग्राम गिदवाहा 23 वर्षीय युवती, महरौनी में ग्राम सुनवाहा निवासी 24 वर्षीय युवक, ग्राम बारचौन निवासी 21 वर्षीय युवक, ब्लॉक बिरधा के ग्राम बिरारी निवासी 21 वर्षीय युवती, रजवारा निवासी 29 वर्षीय महिला, धोवन खेरी निवासी दस वर्षीय बालक, बालाबेहट निवासी 36 वर्षीय व्यक्ति व ब्लॉक जखौरा के ग्राम खडैरा निवासी 20 वर्षीय युवती कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन किया गया है।
विज्ञापन

---
सोमवार को आई कोविड जांच रिपोर्ट में बालक समेत 14 व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को होम आइसोलेशन भर्ती किया गया है। - डॉ. जीपी शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed