फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   1332 youth got livelihood from job fairs

Lalitpur News: 1332 युवाओं को रोजगार मेलों से मिली आजीविका

Tue, 02 Jan 2024 12:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
1332 youth got livelihood from job fairs
ललितपुर। युवाओं को सेवायोजन कार्यालय से वर्ष 2023 में काफी रोजगार मिले। एक वर्ष में 1332 युवाओं को निजी कंपनियों में नौकरी दिलाई गई। अप्रैल से 31 दिसंबर तक 18 रोजगार मेले का आयोजन सेवायोजन विभाग ने किया, जोकि लक्ष्य से 10 अधिक है। इसके साथ करियर काउंसलिंग मेले में अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कर उन्हें लाभान्वित किया गया।
विज्ञापन

सेवायोजन कार्यालय में 45874 बेरोजगार युवा पंजीकृत हैं। वर्ष 2023 में पांच हजार से अधिक युवाओं ने यहां पंजीयन कराया था। वित्तीय वर्ष 2023-24 में विभाग को आठ रोजगार मेले आयोजित करवाने का लक्ष्य दिया गया, जिसके सापेक्ष 31 दिसंबर तक 18 रोजगार मेले आयोजित किए गए। पांच हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने इनमें प्रतिभाग किया और 1332 युवाओं को रोजगार मिला। इसके साथ 24 करियर काउंसलिंग मेले का लक्ष्य रखा गया था, जिसके सापेक्ष 33 करियर काउंसलिंग मेले अभी तक आयोजित किए जा चुके हैं। 2844 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग कराकर लाभान्वित कराया गया।
विज्ञापन

--------
आईटीआई के जरिए 800 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार
वर्ष 2023 में अप्रैल से दिसंबर तक आईटीआई कॉलेज ने करीब 800 अभ्यर्थियों को निजी व सरकारी संस्थानाें में नौकरी दिलाई। साथ ही यहां अध्ययनरत 50 अभ्यर्थियों को विभिन्न सरकारी संस्थानों में अप्रेंटिसशिप के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
करियर काउंसलिंग सूची
माह - लक्ष्य - पूर्ति - प्रतिभागियों का लक्ष्य - प्रतिभागी संख्या
अप्रैल से दिसंबर - 24 - 33 - 1800 - 2844
------------
वर्ष 2023 में अप्रैल से दिसंबर तक सेवायोजन कार्यालय ने डेढ़ दर्जन रोजगार मेलों का आयोजन कराया। हजारों अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। कई युवाओं को निजी कंपनियों ने नौकरी के लिए चयनित किया। आगे भी राेजगार मेले का आयोजन होता रहेगा।

-आकांक्षा यादव, जिला रोजगार सहायता अधिकारी
--------
वित्तीय वर्ष 2023-24 में अब तक 800 के करीब अभ्यर्थियों को रोजगार से जोड़ा गया है। आधा सैकड़ा अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप कराई जा चुकी है। आने वाले दिनों में आईटीआई में अध्ययनरत अभ्यर्थियों के लिए रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
विवेक तिवारी, प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक संस्थान ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed