फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   1320 MW solar energy will be produced at Matatila and Jamni dams.

Lalitpur News: माताटीला और जामनी बांध पर होगा 1320 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन

Wed, 01 May 2024 02:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
1320 MW solar energy will be produced at Matatila and Jamni dams.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। माताटीला और जामनी बांध में फ्लोटिंग सोलर पैनल लगाने के लिए सर्वे पूरा हो गया है। कंपनी ने इसका डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दिया है। दोनों बांधों में 1320 मेगावाट के सोलर पैनल लगाने के लिए कंपनी ने दस हजार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया था।
जनपद बहुत जल्द सौर ऊर्जा उत्पादन का हब बनने जा रहा है। यहां सौर ऊर्जा उत्पादन के कई प्लांट प्रस्तावित हैं। हाल में 660-660 मेगावाट के दो प्लांट लगाने के लिए जनपद के माताटीला और जामनी बांध के जलाशयों का सर्वे किया गया। सर्वे पूर्ण होने के बाद विस्तृत कार्ययोजना शासन को भेजी गई है। एक प्लांट की लागत करीब पांच हजार करोड़ आंकी जा रही है। इसके अलावा तालबेहट व महरौनी क्षेत्र में भी सौर ऊर्जा के प्लांट प्रस्तावित हैं। अन्य कंपनियां भी इस पर कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

-----------------
राजघाट बांध में भी फ्लोटिंग सोलर पैनल लगाने की योजना
राजघाट बांध में भी सर्वे किया गया है, यहां एक कंपनी फ्लोटिंग सोलर पैनल लगाने जा रही है। इसके लिए बांध में सर्वे पूर्ण हो गया है। अब कंपनी कार्ययोजना तैयार करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed