फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   छूटे लाभार्थियों के लिए लगाए जा रहे विधानसभावार कैंप

छूटे लाभार्थियों के लिए लगाए जा रहे विधानसभावार कैंप

Thu, 24 Jan 2019 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
छूटे लाभार्थियों के लिए लगाए जा रहे विधानसभावार कैंप
छूटे लाभार्थियों के लिए लगाए जा रहे विधानसभावार कैंप
विज्ञापन

ललितपुर। वृद्धावस्था पेंशन/निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन योजनान्तर्गत अवशेष पात्र लाभार्थियों की पेंशन स्वीकृति के लिए 30 जनवरी के मध्य विधानसभावार कैंप लगाए जा रहे हैं। इन कैंपों के नोडल अधिकारी संबन्धित तहसील के उप जिलाधिकारी होगें। कैंप कार्यालय पर ही ऐसे लाभार्थी जिनके पास आवश्यक आवश्यक अभिलेख/प्रमाण पत्र नहीं है, उन्हें निर्गत किये जाएंगे। कैम्प में पेंशन के लिये आफ लाइन फार्म भरे जाएंगे। सम्बन्धित कल्याण विभाग के अधिकारी प्राप्त आवेदन पत्र को अपने कार्यालय द्वारा ऑनलाइन कराते हुये पेंशन की प्रक्रिया पूर्ण करायेंगे। मंगलवार को सम्पन्न हुये कैम्पों में 106 आवेदन पत्र भरवाए गए हैं। इस तरह अब तक जनपद में 10933 लक्ष्य के सापेक्ष पूर्व में 4720 आवेदन ऑनलाइन कराये गये हैं। इसमें पूर्ति के सापेक्ष 6213 आवेदन भराये जाने हेतु शेष हैं। इसके अलावा विकास खंड बार- 395, बिरधा 1221, जखौरा 551, मड़ावरा 1672, महरौनी 1749, तालबेहट 625 आवेदन पत्र शिविरों में भराया जाना शेष हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी पीयूष राय ने जनपद के समस्त ऐसे वृद्धजन एवं दिव्यांगजन जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन कर रहे हैं और अभी तक पेंशन से वंचित हैं, उनसे आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक के साथ एक पासपोर्ट साइज फोटो व अपनी नजदीकी तहसील मुख्यालय पहुंच कर अपने-अपने वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन के आवेदन पत्र भरवाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed