{"_id":"5b787d2242c792465942f454","slug":"131534623010-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध जल संयोजन के चिह्नींकरण के लिए चला अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध जल संयोजन के चिह्नींकरण के लिए चला अभियान
Updated Sun, 19 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध जल संयोजन के चिह्नींकरण के लिए चला अभियान
ललितपुर। जल संस्थान ने डीएम के निर्देश पर शहर में चल रहे अवैध जल संयोजनों को चिह्नित करने के लिए चेकिंग अभियान छेड़ रखा है। शनिवार को मुहल्ला चौबयाना व मवेशी बाजार में जल संस्थान कर्मियों ने चेकिंग अभियान चलाया। जल संस्थान द्वारा राजस्व वसूली बढ़ाने एवं अवैध जल संयोजनों को नियमित कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को अधिशासी अभियंता सुरेश चंद्र की मौजूदगी में मुहल्ला चौबयाना व मवेशी बाजार में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 29 जल संयोजन अवैध पाए गए। इसमें 15 संयोजनों को नियमित किया गया जबकि 14 संयोजनों को विच्छेद कर दिया गया। अभियान के दौरान साठ हजार रुपये की वसूली प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किए हैं, वह अपना बिल जमा कर दें। इसके अलावा जिन उपभोक्ताओं ने अमृत योजना अंतर्गत जल संयोजन कराए हैं उन्हें अभियान के दौरान प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। यदि उपभोक्ता प्रमाण पत्र नहीं दिखा पाते हैं तो संयोजन को अवैध मान लिया जाएगा। अभियान में अवर अभियान डीपी राय गिरजेश कुमार तिवारी, रामभुवन राम, जगदीश पाराशर, मंगल सिंह, राजेंद्र प्रसाद, जितेंद्र कुमार, सतीश कुमार, राजेश झां, नदीम खां आदि साथ रहे।
लोअर जोन में आपूर्ति रही बाधित
जल संस्थान की जलापूर्ति के लिए लगाया गया ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। जिस वजह से जलापूर्ति के लिए टंकी नहीं भर सकी। जिससे मुहल्ला चौबयाना, श्रद्घानंदपुरा सहित कई मुहल्लो में जलापूर्ति बाधित रही। अवर अभियंता रामभुवन राम का कहना है कि रविवार से जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी।