{"_id":"5ae62f0f4f1c1b350a8b73b6","slug":"131525034767-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सकारात्मक: पानी के टैंकरों को दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सकारात्मक: पानी के टैंकरों को दिखाई हरी झंडी
Updated Mon, 30 Apr 2018 04:12 AM IST
विज्ञापन
पानी के टैंकरों को दिखाई हरी झंडी
ललितपुर। शहर क्षेत्र के मोहल्ला नेहरू नगर में वीर व्यायामशाला की ओर से तीन टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति शुरू की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर टैंकर को रवाना किया।
डीएम ने संस्था के अध्यक्ष नरेंद्र कड़ंकी, अशोक आदि पदाधिकारियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि गर्मियों में लोगों को पेयजल मुहैया कराना बहुत पुण्य का काम है। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से बड़ी से बड़ी समस्याओं का निस्तारण संभव है। जिलाधिकारी ने कहा कि फरवरी से तैयार की गई नेहरू नगर की पेयजल योजना शासन को भेजी गई जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया है। मात्र जल निगम के अधिकारियों द्वारा पुनरीक्षित गणन दिया जाना शेष है, जो 10 दिन में प्राप्त होने पर शासन को भेज दी जाएगी। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर महेश प्रसाद दीक्षित, जल संस्थान के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।