फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   नहीं हो पा रहा वन-वे नियम का पालन, हर जगह उल्लंघन

नहीं हो पा रहा वन-वे नियम का पालन, हर जगह उल्लंघन

Mon, 30 Apr 2018 03:12 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
नहीं हो पा रहा वन-वे नियम का पालन, हर जगह उल्लंघन
नहीं हो पा रहा वन-वे नियम का पालन, हर जगह उल्लंघन
विज्ञापन

ललितपुर।
शहर में घंटाघर से सावरकर चौक और सावरकर चौक से तालाबपुरा होते हुए तुवन चौराहा के लिए वन-वे नियम का हर जगह उल्लंघन होता है। ट्रैफिक पुलिस की नजर हटते ही तिपहिया और चार पहिया वाहन जहां नो-एंट्री में बेधड़क प्रवेश कर जाते हैं, वहीं वन-वे रूट पर भी दोनों दिशाओं में संचालन खूब हो रहा है, जिससे आए दिन नगर की ट्रैफिक व्यवस्था गड़बड़ा जाती है। इससे आम नागरिकों को उक्त वन-वे रूट पर गलत दिशा में आ रहे वाहनों से परेशानी होती है।
शहर में आएदिन वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है, जिसे सुधारने के लिए कुछ वर्षों पूर्व शहर में सुचारु ट्रैफिक करने के उद्देश्य से वन-वे नियम लागू किया गया था। इसके तहत पुरानी तहसील से घंटाघर, सावरकर चौक होते हुए तालाबपुरा और साईमंदिर होते हुए तुवन मंदिर चौराहा तक तीन पहिया और चार पहिया वाहन निकाले जाने की व्यवस्था तय की गई थी। इसके तहत अब कोई भी तीन पहिया और चार पहिया वाहन के लिए सावरकर चौक से घंटाघर आने के लिए तालाबपुरा, तुवन चौराहा रूट से होते हुए ही आना होगा। नियम का उल्लंघन करने पर जुर्माना का प्रावधान भी है। लेकिन लगता है कि यातायात विभाग नियम पालन कराने में बहुत ज्यादा सक्षम नजर नहीं आता है। सावरकर चौक से जहां तालाबपुरा रूट से ही वाहन निकालने के लिए वन-वे नियम जरूर है, लेकिन यहां चार पहिया वाहन वन-वे नियम के उलट तालाबपुरा से सावरकर चौक और तुवन मंदिर, साईं मंदिर से तालाबपुरा रोड होते हुए सावरकर चौक होते ही निकलते हैं, जहां ट्रैफिक विभाग द्वारा इन वाहनों को आसानी से नहीं रोका जाता है। हां इतना जरूर है कि सावरकर चौक से कोई भी वाहन घंटाघर की ओर वन-वे नियम के उलट जाने पर पूर्ण रोक है, जो रात आठ बजे के बाद ही इस रूट को खोला जाता है। रविवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब तुवन चौराहा से नो-एंट्री में प्रवेश कर दो बड़े वाहन तालाबपुरा की ओर जाते दिखाई दिए, ऐसे में अन्य वाहनों को उल्टी दिशा से आ रहे चार पहिया वाहनों के सामने आने से परेशानी हुई। ऐसा ही हाल साईं मंदिर रोड के आगे नझाई बाजार वाटर वर्क्स मोड़ पर नझाई में आए भारी वाहन ट्रक आदि भी दिन भर रोड किनारे खड़े रहने से आम राहगीरों को परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। यहां वाहनों को निकलने में काफी दिक्कत होती है।
विज्ञापन

हालांकि ट्रैफिक विभाग द्वारा रविवार की दोपहर में एसपी ऑफिस के पास नो-एंट्री जोन में प्रवेश करने पर एक ट्रक का चालान भी किया गया।

इनका कहना है-
तुवन चौराहा और सावरकर चौक पर नो-एंट्री की गई है। यदि कोई तिपहिया या चार पहिया या बड़ा वाहन नो एंट्री जोन में प्रवेश करता है तो उसका चालान लगातार काटा रहा है। यदि रास्ते में कोई नियमों का उल्लंघन करते पाया जाएगा, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र सिंह, प्रभारी यातायात निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed