फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   आखिरकार जनता के लिए खोलना पड़ा चंद्रशेखर उद्यान पार्क

आखिरकार जनता के लिए खोलना पड़ा चंद्रशेखर उद्यान पार्क

Thu, 01 Mar 2018 01:17 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
आखिरकार जनता के लिए खोलना पड़ा चंद्रशेखर उद्यान पार्क
आखिरकार जनता के लिए खोलना पड़ा चंद्रशेखर पार्क
विज्ञापन

ललितपुर। आखिरकार चंद्रशेखर पार्क को जनता के लिए खोलना पड़ा। उद्यान विभाग के अधिकारियों द्वारा कदम वापस खींचने से बुजुर्गों एवं ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक पार्क बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी इन्हीं लोगों की थी। बुुधवार को पार्क में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष बैठे नजर आए। गौरतलब है कि 27 फरवरी के अंक में अमर उजाला ने पेज दो पर जनता के लिए बंद रहता चंद्रशेखर पार्क शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद अधिकारियों को नींद टूटी और आम लोगों के लिए उद्यान खोलना पड़ा।
नगर पालिका परिषद द्वारा नगर भवन की व्यवस्था समाप्त करने से लोगों की निर्भरता चंद्रशेखर उद्यान पार्क पर बढ़ गई है। शहर में पार्क तो कई बनाए गए हैं, लेकिन बैठने की उपयुक्त सुविधा चंद्रशेखर उद्यान पार्क में ही नजर आती है। अन्य पार्कों में ऐसा नहीं है। बीते महीनों से जिला उद्यान अधिकारी सुघर सिंह ने पार्क को साफ-सुथरा बनाए रखने के उद्देश्य से इसे सुबह दस बजे से लेकर शाम चार बजे तक बंद रखने का निर्णय लिया था। इसकी सभी जगह आलोचना प्रारंभ हो गई थी। आखिरकार जिला उद्यान अधिकारी को अपने कदम वापस खींचने पड़े है। उन्होंने अब इसे जनता के लिए खोल दिया। पार्क के आगे हिस्से को आम जन मानस के लिए खोल दिया है। जबकि पीछे के हिस्से को पूर्व की भांति बंद रखने का निर्णय लिया है। इससे गांवों से आ रहे महिला-पुरुषों के साथ बुजुर्ग काफी खुश नजर आए। बुजुर्गों का कहना है कि पार्क बंद रहने पर घरों में कैद होकर रह गए थे। शहर में कहीं बैठने का भी उपयुक्त स्थल नहीं था। इसी तरह ग्रामीण शहर में विभिन्न कार्यों से आते थे। जब काम पूरा हो जाता था तब समय बिताने के लिए कहीं स्थल नहीं मिलता था। उधर, जिला उद्यान अधिकारी सुघर सिंह का कहना है कि सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक बंद रहने वाला पार्क अब दिन में पूरे समय खोला जाएगा।
विज्ञापन


होली मिलन समारोह पर क्लब को आपत्ति
चंद्रशेखर उद्यान पार्क में जो होली मिलन समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। उस पर प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष रमेश रायकवार ने डीएम को ज्ञापन देकर कड़ा ऐतराज जताते हुए इस तरह के आयोजन पर रोक लगाने की मांग की है। ऐसे आयोजन से पार्क के पेड़ पौधों पर विपरीत असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें मिली अनुमति
एसडीएम सदर महेश प्रसाद दीक्षित ने प्राप्त हुए चार आवेदनों पर अपनी अनुमति प्रदान कर दी है। जिसमें तीन मार्च को कंपनी बाग में नगर उद्योग व्यापार मंडल होली मिलन समारोह कर सकेगा जबकि बुंदेलखंड विकास सेना के होली महोत्सव पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इन्होंने भी कंपनी बाग में आयोजन रखा है। हालांकि, बुंदेलखंड सेना के प्रमुख हरीश कपूर टीटू का कहना है कि उन्होंने अनुमति के लिए आवेदन किया है। वहीं, तालाबपुरा स्थित मंदिर में राकेश नामदेव को होली मिलन समारोह की अनुमति दी गई है। बड़ापुरा स्थित जानकी धर्मशाला में रविशंकर राठौर को एवं दो मार्च को हैहयवंशीय ताम्रकार कसेरा ठठेरा समाज समिति के जिलाध्यक्ष रामगोपाल ताम्रकार को नृसिंह रामलीला मंच में आयोजन के लिए अनुमति प्रदान कर दी गई है।

डीजे बजाने की नहीं दी अनुमति
शहर में डीजे बजाने के लिए किसी को अनुमति नहीं दी गई है। हालांकि, माइक के लिए कुछ लोगों ने अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed