फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   मड़ावरा पेज जिलाधिकारी ने लगाई चौपाल

मड़ावरा पेज जिलाधिकारी ने लगाई चौपाल

Sat, 18 Nov 2017 01:54 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
मड़ावरा पेज जिलाधिकारी ने लगाई चौपाल
मड़ावरा पेज जिलाधिकारी ने लगाई चौपाल
विज्ञापन

मड़ावरा(ललितपुर)। जिलाधिकारी के भ्रमण कार्यक्रमों पर प्राथमिकता पर बने विकासखंड मड़ावरा में शुक्रवार को छपरौनी ग्राम पंचायत में सांध्यकालीन जनचौपाल का आयोजन किया गया। इससे पूर्व जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह समेत राजस्व अमले द्वारा ग्राम अमौदा में प्रस्तावित गौशाला के लिए चयनित भूमि का मुआयना किया गया। छपरौनी/मजगुवां में आयोजित चौपाल के दौरान ग्राम पंचायत में विभिन्न विभागों द्वारा कराये गए विकास कार्यों की सूची को ग्रामीणों के समक्ष पढ़कर सुनाया गया एवं संचालित जनहितैषी योजनाओं के बारे में भी बताया गया। इस दौरान पंचायत के विभिन्न ग्रामों में स्वच्छ शौचालय एवं प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। चौपाल में कई ग्रामीणों द्वारा विकास कार्यों तथा जनहितैषी योजनाओं में घालेमल किये जाने की भी शिकायतें भी की जिनको अधिकारियों द्वारा अनसुना कर दिया गया। चौपाल में समाज कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पोषाहार, राजस्व विभाग, चकबंदी, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा गांव में संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इस दौरान उपजिलाधिकारी मड़ावरा पदमसिंह, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप, डीसी मनरेगा जयसिंह यादव, मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रतापसिंह, डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे, अधिशाषी अभियंता जलनिगम सुलेमान खां, विद्युत आकाश सचान, उपकृषि निदेशक संतोष कुमार सविता, जिलापूर्ति अधिकारी आरजे यादव, खंड विकास अधिकारी वीपी शुक्ला, खंड शिक्षा अधिकारी रामगोपाल वर्मा, तहसीलदार गुलाबसिंह, एडीओ पंचायत लखनलाल, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ विशाल पाठक, जिला सूचना अधिकारी पीयूष राय समेत तमाम विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed