फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ललितपुर जागरूकता अभियान ने किया तालाब पर श्रमदान

ललितपुर जागरूकता अभियान ने किया तालाब पर श्रमदान

Mon, 02 Oct 2017 01:19 AM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर जागरूकता अभियान ने किया तालाब पर श्रमदान
ललितपुर जागरूकता अभियान ने किया तालाब पर श्रमदान
विज्ञापन

ललितपुर। ललितपुर जागरूकता अभियान संस्था ने शनिवार व प्रत्येक रविवार की भांति इस बार भी प्रात: से सुम्मेरा तालाब पर वृहद रूप से सफाई के लिए श्रमदान का आयोजन किया। नवरात्र में नवमी को सुम्मेरा तालाब में विसर्जित किये गए जवारों तालाब से बाहर निकाला गया। जवारों के साथ पूजन सामग्री फूल पत्ती, मालाएं इत्यादि को खेत में ले जाकर इनका प्रयोग कंपोस्ट खाद बनाने में किया। सचिव अखिलेश कुमार ने बताया कि जवारों से उपजाऊ कंपोस्ट खाद बन सकती है। आज सम्मेत तालाब पर रूप नारायण त्रिवेदी, अनुज शर्मा, अखिलेश कुमार, नवाजिश खान, उमेश सेन, देवेंद्र सेन, अरविंद्र वर्मा, नवाजिश खान, दर्शन सेन, शैलेंद्र कुमार, अनिकेत गिरी आदि श्रमदानी उपस्थित रहे व अभियान की अध्यक्षा अर्चना बी के अग्रवाल ने सभी श्रमदानियों का आभार व्यक्त किया।


युवा भारत और महिला पतंजलि ने चलाया स्वच्छता अभियान
ललितपुर। युवा भारत और महिला पतंजलि के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को कंपनीबाग में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें बाग के अंदर पड़े कचरे को साफ किया गया और लोगों से अपील की है कि कंपनी बाग को स्वच्छ बनाने में सभी से सहयोग करें। युवा भारत स्वच्छता अभियान प्रभारी मनीष दुबे ने बताया कि कंपनीबाग में सुबह शाम लोग आकर इसका उपयोग करते हैं। इसलिए सभी का यह कर्तव्य है कि इसको साफ स्वच्छ रखें। महिला प्रभारी बहन प्रीति जैन और युवा भारत के जिला सहप्रभारी मुकेश साहू एडवोकेट ने लोगों से इस अभियान में शामिल होकर श्रमदान करने की अपील की। इस अवसर पर मंडल प्रभारी अनुराग चतुर्वेदी, बालकृष्ण नामदेव, जिला महासचिव प्रशांत शुक्ला, तहसील नगर प्रभारी इंदर सिंह पटेल, गीता वर्मा, राखी, शुभ रत्नाकर, ज्ञान कौर, शोभा विश्वकर्मा, नीलम साहू, बंदना जैन, किशोरी गुप्ता, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed