{"_id":"59cffb064f1c1bb7538b5144","slug":"131506802438-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिफार्म व स्कूली बैग के बाद अब या जूते-मोजों का नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिफार्म व स्कूली बैग के बाद अब या जूते-मोजों का नंबर
Updated Sun, 01 Oct 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनिफार्म व स्कूली बैग के बाद अब जूते मोजों का नंबर
ललितपुर। प्रदेश की योगी सरकार ने इस सत्र से परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को मुफ्त में जूते मोजे उपलब्ध कराने की घोषणा की थी, जो अब पूरी होती दिखाई दे रही है। जनपद में वितरित होने वाले जूतों के नमूने सत्यापन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध करा दिए हैं। कक्षा 01 से 08वीं तक पढ़ने वाले लगभग 1.70 लाख बच्चों को जूते वितरित किए जाने हैं। विगत रोज स्कूली बैग वितरण योजना का जनपद में शुभारंभ भी हो चुका है।
बीते बुधवार से जनपद के परिषदीय विद्यालयों में नि:शुल्क स्कूली बैग का वितरण शुरू हो गया है, वहीं आने वाले दिनों में जल्द ही नई यूनिफार्म व स्कूली बैग के साथ बच्चों के पैरों में भी जूते-मोजे नजर आएंगे। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के समस्त परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को नवीन यूनिफार्म व स्कूली बैग के साथ-साथ इस सत्र से नि:शुल्क जूते मोजे वितरित करने की घोषणा की थी। लंबे समय के इंतजार के बाद यह घोषणा पूरी होती नजर आ रही है। इस योजना के तहत बच्चों को एक एक जोड़ी जूते और दो दो जोड़ी मोजे वितरित किए जाने हैं और इसकी आपूर्ति प्रदेश स्तर से ही की जानी है। शासन द्वारा ही एक जोड़ी जूते की कीमत 135.75 रुपए और प्रत्येक जोड़ी मोजे की कीमत 21.85 रुपए निर्धारित की गई है। वर्तमान में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जनपद में वितरित किए जाने वाले जूते मोजों के सैंपल सत्यापन के लिए भेज दिए गए हैं। जिनका स्थानीय स्तर पर सत्यापन कराकर रिपोर्ट भेज दी जाएगी, इसके बाद जल्द ही वितरण के लिए जूते मोजों की आपूर्ति कर दी जाएगी। जनपद में कुल 1 लाख 70 हजार 103 छात्र-छात्राओं को जूते-मोजे वितरित किए जाने हैं। इनमें नगर क्षेत्र में 1,385 छात्रों व 1,601 छात्राओं को, तालबेहट क्षेत्र में 14,840 छात्रों व 14,003 छात्राओं को, बार क्षेत्र में 13,403 छात्रों व 12,745 छात्राओं को, मड़ावरा क्षेत्र में 10,586 छात्रों व 11,047 छात्राओं को, महरौनी क्षेत्र में 11,923 छात्रों व 13,422 छात्राओं को, जखौरा क्षेत्र में 18,238 छात्रों व 18,277 छात्राओं को और विकासखंड बिरधा में 13,952 छात्रों व 14,681 छात्राओं को जूते-मोजे वितरित किए जाने हैं।