फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   13 types of forests will be established under the plantation campaign

Lalitpur News: पौधरोपण अभियान के तहत होगी 13 प्रकार के वनों की स्थापना

Mon, 02 Jun 2025 12:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
13 types of forests will be established under the plantation campaign
ललितपुर। शासन ने विभिन्न प्रकार के वनों की स्थापना कराने के निर्देश जारी किए हैं। इस वर्ष एक-एक एकड़ में 13 प्रकार के वनों की स्थापना की जाएगी। वन विभाग ने भूमि चिह्नित करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

वनों में उनकी थीम के अनुसार पौधरोपण किया जाएगा। इनकी स्थापना जनपद मुख्यालय के आसपास किए जाने के निर्देश हैं। एकता वन की स्थापना लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति में तैयार किए जाएंगे। एकलव्य वन की स्थापना बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में की जाएगी। इस वन की स्थापना आदिवासी क्षेत्र में जाएगी। नगर निकाय क्षेत्र में ऑक्सीजन वन स्थापित किए जाएंगे, इन वनों में अधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधे पीपल आदि के लगाए जाएंगे। शौर्य वन की स्थापना सीमा पर शहीद हुए जवानों की स्मृति में होंगे।
विज्ञापन

गोपाल वन स्थापना गोवंश आश्रय स्थल के आसपास की जाएगी। त्रिवेणी वनों की स्थापना नदियों के आसपास की जाएगी। विरासत वन उस क्षेत्र में स्थापित होगा, जहां पौधों की संख्या कम हो रही है। पवित्र धारा वन में पीपल, बरगद , पाकड़, जामुन के पौधे रोपे जाएंगे, जिससे भूमि कटाव को रोका जा सके। एक्सप्रेस वनों की स्थापना राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास की जाएगी। इसी प्रकार ग्रीन चौपाल व खाद्य वनों में फलदार पौधे लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
प्रमुख वनों के लिए जगह चिह्नित की जा रही है। एकलव्य वन की स्थापना मड़ावरा रेंज में की जाएगी।
डॉ शिरीन सिद्दकी, उपप्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed