{"_id":"60ca4d348ebc3e2d964bbc9a","slug":"1219-vaccination-dose-senior-citizens-lalitpur-news-jhs197270212","type":"story","status":"publish","title_hn":"1219 वृद्धजनों ने लगवाया कोविड वैक्सीन टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1219 वृद्धजनों ने लगवाया कोविड वैक्सीन टीका
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में कोविड वैक्सीन को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता कार्यकम का असर नजर आने लगा है। टीकाकरण केंद्रों पर वृद्धजनों की संख्या बढ़ गई है। बुधवार को वैक्सीनेशन शिविर में 44 वर्ष से अधिक उम्र के 1219 लोगों ने टीकाकरण कराया। वहीं 18 से 44 उम्र तक के 1045 युवाओं ने वैक्सीन के डोज लगवाए। इस तरह कुल 2264 लोगों ने टीकाकरण कराया।
कोविड महामारी से बचाव को कोविड वैक्सीनेशन की शुरुआत के बाद लाभार्थियों की संख्या में कमी आ गई थी। इसको लेकर प्रशासन ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जिमसें प्रशासनिक अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग व निगरानी समिति, समाजसेवी व जनप्रतिनिधियों द्वारा कोविड वैक्सीन को लेकर जागरूक किया गया। उन्होंने इसके लाभ के बारे में लोगों को जानकारी दी जिससे लाभार्थियों की संख्या बढ गई है और टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ जुटने लगी है।
बुधवार को जिला अस्पताल स्थित टीकाकरण केेंद्र पर 18 से 44 वर्ष तक 60 लाभार्थियों ऑनलाइन पंजीयन कराकर टीकाकरण कराया। वहीं जिला महिला अस्पताल में 47, जगदीश मार्केट में 29, सीडीओ कार्यालय में 50, जिला सूचना अधिकारी कार्यालय में 39, बस स्टैंड पर 100, रैन बसेरा में 70, रावर इंटर कॉलेज 30, न्यू पीएचसी गोविंद नगर में 50, नेहरूनगर में 29 युवाओं ने वैक्सीनेशन कराया। ग्रामीण क्षेत्र में पीएचसी बिरधा में 82, जखौरा में 65, सीएचसी मड़ावरा में 114, महरौनी में 120, बार में 90, तालबेहट 70 युवाओं ने डोज लगवाया। वहीं 44 वर्ष से अधिक उम्र के 1219 लोगों ने कोविड टीकाकरण कराया।
विज्ञापन
---
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए वैक्सीनेशन शिविर में 18 से 44 वर्ष के 1045 लोगों ने टीकाकरण कराया और 45 वर्ष से अधिक उम्र के 1219 का वैक्सीनेशन हुआ।
- डा. हुसैन खान
नोडल अधिकारी
कोविड टीकाकरण